{"_id":"62edee3f0bdbd960791b229f","slug":"woman-commits-suicide-by-jumping-in-front-of-train-with-two-children-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उजड़ गया परिवार: सास को कमरे में बंद कर महिला ने दो बच्चों संग किया ऐसा काम, देखने वालों की रूह कांप गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उजड़ गया परिवार: सास को कमरे में बंद कर महिला ने दो बच्चों संग किया ऐसा काम, देखने वालों की रूह कांप गई
Sat, 06 Aug 2022 11:26 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 06 Aug 2022 11:26 AM IST
विज्ञापन
suicide case in lucknow
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ की बाल्दा कॉलोनी निवासी मधु गुप्ता शुक्रवार को दो बेटों के साथ फातिमा अस्पताल के पास ट्रेन (निरीक्षण यान) के सामने कूद गई। मधु और ढाई साल के अमिश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ साल के आन्य ने कुछ देर बाद ट्रॉमा सेंटर में दम तोड़ दिया। पुलिस की शुरुआती पड़ताल में पारिवारिक कलह में खुदकुशी की बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से गाजीपुर के रेवतीपुर के शशि भूषण गुप्ता लखनऊ में महानगर की बाल्दा कॉलोनी में रहते हैं। उनकी पत्नी मधु (36) ने सुबह साढे़ सात बजे सीएमएस महानगर में कक्षा तीन में पढ़ने वाले बड़े बेटे आन्य को स्कूल के लिए तैयार किया और उसे व छोटे बेटे अमिश को गोद में लेकर पैदल ही निकल गई। वह करीब एक किमी दूर फातिमा अस्पताल के पास रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंची और वहां से निकल रहे तीन डिब्बों के निरीक्षण यान के इंजन के सामने बच्चों को लेकर कूद गई।
Trending Videos
पति से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
यह देख लोगों ने शोर मचाया तो लोको पायलट ने ट्रेन रोकी। तब तक मधु और अमिश की मौत हो चुकी थी। इस बीच मौके पर पहुंचे डॉ. दिनेश यादव गंभीर रूप से घायल आन्य को अपनी बाइक पर लेकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे।
suicide case in lucknow
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि, इलाज के दौरान कुछ देर बाद उसने भी दम तोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक मधु ने अपना मोबाइल, पर्स व आन्य का बैग घर ही छोड़ दिया था। शशि भूषण को 10.30 बजे हादसे की सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पति-पत्नी में एक महीने से नहीं बन रही थी
प्रभारी निरीक्षक महानगर केशव कुमार तिवारी के मुताबिक शशि भूषण सुबह करीब छह बजे पीजीआई गया था। उसे रिश्तेदार का नंबर लगवाना था। पूछताछ में उसने बताया कि करीब 7.30 बजे उसे घर से सूचना मिली कि उसकी मां शकुंतला को कमरे में बंद कर मधु बच्चों के साथ कहीं चली गई।
प्रभारी निरीक्षक महानगर केशव कुमार तिवारी के मुताबिक शशि भूषण सुबह करीब छह बजे पीजीआई गया था। उसे रिश्तेदार का नंबर लगवाना था। पूछताछ में उसने बताया कि करीब 7.30 बजे उसे घर से सूचना मिली कि उसकी मां शकुंतला को कमरे में बंद कर मधु बच्चों के साथ कहीं चली गई।
विज्ञापन
मृतक बच्चे का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
उसने बताया कि पत्नी से एक महीने से नहीं बन रही है। वह घर पर खाना भी नहीं खा रहा था। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक मुंबई में रहने वाले मधु के भाई सत्य प्रकाश को सूचना दे दी गई है। उसने शशि भूषण पर मधु को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।