फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Mayawati may hold a massive nationwide rally on December 6, planning a show of strength before the electio

यूपी: छह दिसंबर को मायावती कर सकती हैं देशव्यापी बड़ी रैली, चुनाव के पहले शक्ति प्रदर्शन करने की योजना

Wed, 14 Oct 2026 07:40 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 14 Oct 2026 07:40 AM IST
सार

बसपा चुनाव की तैयारी शुरू कर चुकी है। 100 से अधिक प्रत्याशियों को तय करने के बाद पार्टी छह दिसंबर को बड़ी रैली करने जा रही है। 

विज्ञापन
UP: Mayawati may hold a massive nationwide rally on December 6, planning a show of strength before the electio
छह दिसंबर को रैली कर सकती हैं बसपा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में तेजी से जुटी बसपा 6 दिसंबर को डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर राजधानी में शक्ति प्रदर्शन कर सकती है। बसपा में इसे लेकर सुगबुगाहट तेज होती जा रही है हालांकि इस बाबत अंतिम फैसला पार्टी अध्यक्ष मायावती लेंगी। सूत्रों के मुताबिक 6 दिसंबर को प्रस्तावित रैली को मायावती के साथ राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद भी संबोधित कर सकते हैं।

विज्ञापन


दरअसल, 26 नवंबर को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की राजधानी स्थित रमाबाई आंबेडकर मैदान में रैली है। इसमें देश भर से उसके समर्थक जुटेंगे। इसके जवाब में बसपा भी शक्ति प्रदर्शन कर सकती है। चर्चा है कि बसपा विधानसभा चुनाव से पहले 20 लाख से अधिक समर्थकों को जुटाने की तैयारी में है। बसपा इसी के साथ अपने चुनाव अभियान का औपचारिक रूप से आगाज भी करेगी। बता दें कि बीती 9 अक्तूबर को बसपा के संस्थापक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर बसपा की रैली होने की संभावना जताई जा रही थी लेकिन बसपा सुप्रीमो ने केंद्रीय कैंप कार्यालय में श्रद्धांजलि अर्पित की थी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed