घर पर सब्जी के लिए पैसा नहीं। बच्चों के स्कूल से रोज फीस के लिए रिमाइंडर पर रिमाइंडर आ रहे हैं। पत्नी उधार मांग-मांग कर खर्चा चला रही है और पति अपनी प्रेमिका पर रुपये लुटा रहा है। ऐसे पति को सोमवार रात पत्नी ने खूब सबक सिखाया। वह प्रेमिका के घर पहुंची और धरना देकर बैठ गई। रात को प्रेमिका घूम-फिरकर घर लौटी तो उसे खूब खरी-खोटी सुनाई। दोनों के बीच झगड़े की सूचना पाकर पति भी वहां आ गया और पत्नी की पिटाई कर दी। पत्नी ने फोन कर सहेलियों को बुलवा लिया। इसके बाद पति को जमकर कूटा।
घर पर सब्जी के लिए पैसे नहीं, पति प्रेमिका पर लुटा रहा था कमाई, पत्नी ने यूं सिखाया सबक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देर रात पत्नी ने लखनऊ के गोमतीनगर थाना जाकर शिकायत की। पुलिस ने कॉल की, लेकिन महिला के पति ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद फोन स्विच ऑफ करके लापता हो गया। इंस्पेक्टर राम सूरत सोनकर का कहना है कि पीड़िता के पति से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। पीड़िता ने बताया कि पति ठेके पर एयर कंडीशनर की मरम्मत व रखरखाव का काम करता है। उसका अपनी कर्मचारी से संबंध हो गया। इसकी जानकारी होने पर उसने ससुरालवालों से शिकायत की, लेकिन उन्होंने कोई रोक-टोक नहीं की। उधर, पति ने घर से बिलकुल किनारा कर लिया। कई-कई दिन तक वह प्रेमिका के साथ उसके घर पर ही रहने लगा। इसे लेकर दंपती और युवती के बीच कई बार कहासुनी व झगड़ा भी हुआ। बकौल पीड़िता, सोमवार रात उसने पति को कई कॉल किए, लेकिन जवाब नहीं मिला।
पीड़िता ने बताया कि पति ने एयर कंडीशनर का काम सीखा था। वह एक दुकान पर महज दो हजार रुपये की एक नौकरी करता था। भारतीय जीवन बीमा की एजेंट बनकर वह दर-दर भटकी और मार्केटिंग का काम भी किया। यही नहीं, पति को कारोबार कराने के लिए उसने सहेलियों से सात लाख रुपये उधार लिए। पति ने ऑफिस खोलकर एक युवती को नौकरी पर रखा। पीड़िता ने बताया कि पति ने काम शुरू किया तो उसे नौकरी छोड़ने को कहा। वह खुशी-खुशी घर में रहकर बच्चों की देखभाल करने लगी। हालांकि, पति ने रुपये देने बंद कर दिए तो उसने फिर चार लाख रुपये उधार लेकर ब्यूटी पार्लर का काम शुरू किया
पीड़िता ने बताया कि उसका निकाह 17 साल पहले हुआ था। उसके 16 साल की एक बेटी समेत दो बच्चे हैं। पति सीतापुर का है। ससुरालवाले ताना दिया करते थे इसलिए 13 साल पहले वह पति व बच्चों के साथ लखनऊ आई और किराये के मकान में रहने लगी।
कर्जदार कर रहे तगादा
पीड़िता ने बताया कि पति कर्ज चुकाने से इंकार कर रहा है। एक तरफ परिवार बिखर रहा है तो दूसरी तरफ कर्जदार तगादा कर रहे हैं। ऐसे में अब उसे कोई रास्ता नहीं सूझ रहा है।