फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखनऊ में जंगली जानवर से दहशत, मिली लाश, तस्वीरें

Fri, 27 Nov 2015 03:12 PM IST
Updated Fri, 27 Nov 2015 03:12 PM IST
विज्ञापन

लखनऊ में जंगली जानवर से दहशत, मिली लाश, तस्वीरें

wild animal kills a goat in lucknow
लखनऊ में एक जंगली जानवर की दस्तक से लोगों में दहशत है। जंगल में कई जगह पगमार्क मिले हैं और एक बकरी की क्षत-विक्षत लाश भी मिली है।

लखनऊ में जंगली जानवर से दहशत, मिली लाश, तस्वीरें

wild animal kills a goat in lucknow

लखनऊ के बीकेटी के कठवारा गांव में जंगली जानवर की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत है। इस गांव के मजरा रमगढ़ा में गोमती नदी किनारे और वन विभाग के जंगल में कई जगह जंगली जानवर के पगमार्क मिले हैं।

लखनऊ में जंगली जानवर से दहशत, मिली लाश, तस्वीरें

wild animal kills a goat in lucknow

बुधवार रात इस गांव के राकेश गोस्वामी की बकरी कोई जानवर उठा ले गया। अगले दिन सुबह घने जंगल में बकरी का क्षत-विक्षत शव मिला। शव के पास जंगली जानवर के साथ संघर्ष के निशान भी मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ में जंगली जानवर से दहशत, मिली लाश, तस्वीरें

wild animal kills a goat in lucknow

ग्रामीणों की सूचना पर वन दरोगा गौरव सिंह की टीम ने निरीक्षण किया। गांव के गोमती गोस्वामी, विनोद गोस्वामी, भारत प्रसाद गोस्वामी, बच्चूलाल गोस्वामी सहित कई ग्रामीणों ने दावा किया है कि पिछले एक पखवाड़े में उन्होंने जंगल के आसपास बाघ जैसे जंगली जानवर की चहलकदमी देखी हैं।

विज्ञापन

लखनऊ में जंगली जानवर से दहशत, मिली लाश, तस्वीरें

wild animal kills a goat in lucknow

जंगली जानवर लल्ला गोस्वामी की भैंस पर भी कुछ दिनों पहले हमला कर चुका हैं। बीकेटी के वन विभाग रेंजर एसपी सिंह ने बताया कि चंद्रिकादेवी मंदिर से लेकर रैथा तक फैले जंगल में कई जंगली जानवर रहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed