एपल के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी का शव पोस्टमार्टम के बाद जब महानगर स्थित आकाशगंगा अपार्टमेंट पहुंचा तो कोहराम मच गया। पत्नी कल्पना दौड़ते हुए आकर पति के शव से लिपट गई। उसी चीख-पुकार सुनकर हर किसी की आंखें नम हो गईं।
2 of 7
kalpana tiwari
- फोटो : amar ujala
कल्पना चीख-चीखकर कहने लगी- मेरे बेकसूर पति को मार डाला। अरे इनका कोई कोई दोष नहीं था। पुलिस ने किसलिए उन्हें गोली मार दी।
3 of 7
kalpana tiwari
- फोटो : amar ujala
बगल में बैठी बेटी शिवी को देखकर वह फूट पड़ीं। उसके सिर पर हाथ फेरते हुए बोलीं, अब इन बच्चों को कैसे पालूंगी। बर्बाद कर दिया सब कुछ। बच्चे लेकर कहां जाऊं मैं?
4 of 7
kalpana tiwari
- फोटो : amar ujala
रोते हुए कहती है कि रात डेढ़ बजे उनको कॉल की तो बताया था आधे घंटे में घर आ रहा हूं। आधे घंटे बीते तो फिर से कॉल की। किसी ने कॉल नहीं रिसीव हुई। कुछ-कुछ देर बाद फोन करती रही। ‘मुझे क्या पता था कि पति की पुलिसवालों ने गोली मारकर हत्या कर दी है।’
5 of 7
kalpana tiwari
- फोटो : amar ujala
कल्पना ने कहा कि एसएसपी ने कहा था कि उनके पास परिवारीजनों से संपर्क करने के लिए कोई नंबर या जरिया नहीं था, इसलिए कार के नंबर के आधार पर जानकारी लेकर परिवार से संपर्क किया गया। कल्पना ने इस बात को सरासर झूठ बताया। विवेक का आईफोन उनकी कार में ही था। वह लगातार उन्हें कॉल कर रही थीं। पुलिस ने कॉल क्यों नहीं रिसीव किया।