फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हैवान पति: अकाउंटेंट ने इसलिए पत्नी को बेरहमी से मारा, पुलिस को बताया चौंकाने वाला कारण; आयुषी का चाल चलन...

Thu, 20 Jun 2024 11:48 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 20 Jun 2024 11:48 AM IST
विज्ञापन
Wife murdered in Lucknow She was late in reaching home from hospital crime was committed due to suspicion
Wife murder - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के अवध विहार योजना में पत्नी की हत्या कर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या का प्रयास करने वाला अकाउंटेंट पति बुधवार को अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस की पूछताछ में उसने बड़ा खुलासा किया। 


दरअसल, आरोपी पत्नी पर शक करता था। मंगलवार को जब पत्नी को घर पहुंचने में कुछ मिनटों की देरी हुई तो वह भड़क गया था। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। पत्नी ने मायके जाने की बात कह घर से निकलने की कोशिश की थी तो आरोपी ने कुकर से उसके सिर और चेहरे पर वार कर दिए थे।
Wife murdered in Lucknow She was late in reaching home from hospital crime was committed due to suspicion
Husband killed wife - फोटो : अमर उजाला
मूलरूप से सीतापुर के पिसावां थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव निवासी नितिन मिश्रा पत्नी आयुषी 28 के साथ अवध विहार योजना में किराये के मकान में रहता था। नितिन एक रियल एस्टेट कंपनी में अकाउंटेंट है। आयुषी निजी अस्पताल में नर्स थीं। 

 
Wife murdered in Lucknow She was late in reaching home from hospital crime was committed due to suspicion
Husband killed wife - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को नितिन ने घर पर ही आयुषी की हत्या कर दी थी और खुद ट्रेन के सामने कूद गया था। हालांकि, वह बच गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार को वह जेल भेजा गया। आयुषी के परिजनों ने दहेज हत्या का केस दर्ज कराया था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Wife murdered in Lucknow She was late in reaching home from hospital crime was committed due to suspicion
Husband killed wife - फोटो : अमर उजाला
सुशांत गोल्फ सिटी थाने के अतिरिक्त निरीक्षक धीरेंद्र सिंह के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह आयुषी के चाल चलन पर शक करता था। इसी वजह से आए दिन उसका झगड़ा होता था। मंगलवार को अस्पताल से ड्यूटी कर जब आयुष घर लौटीं तो नितिन इसलिए लड़ने लगा, क्योंकि उनको दस-पंद्रह मिनट देर हो गई थी। विवाद बढ़ा तो उसने आयुषी की हत्या कर दी।
विज्ञापन
Wife murdered in Lucknow She was late in reaching home from hospital crime was committed due to suspicion
Husband killed wife - फोटो : अमर उजाला
ट्रेन नजदीक आते देख हटने की कोशिश की
नितिन खुदकुशी करने के लिए रेलवे ट्रैक पर पहुंचा था। कुछ ही देर बाद वह ट्रैक किनारे घायल पड़ा मिला था। उसके हाथ, पैर और सिर में चोट आई थी, लेकिन गंभीर चोट नहीं लगी। सब हैरान थे कि ट्रेन की टक्कर से वह कैसे बच गया। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed