फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नृशंसता की हदें पार: इतने वार किए कि मिट गई पहचान... फर्श से दीवारों तक खून ही खून; दिल दहलाने वाली तस्वीरें

Wed, 19 Jun 2024 03:02 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 19 Jun 2024 03:02 PM IST
विज्ञापन
Husband Attacked Her Face So Many Times That Her Identity Was Lost blood all over floor and walls In lucknow
पति ने पत्नी को मार डाला - फोटो : अमर उजाला
अकाउंटेंट नितिन ने बहुत ही बेरहमी से पत्नी आयुषी का कत्ल किया। चेहरे पर इतने वार किए गए कि आयुषी की पहचान मिट गई। घर का कमरा खून से भरा था और दीवारें खून की छींटों से रंगी थी। घटनास्थल का मंजर देखकर हर किसी की रूह कांप गई। आयुषी की मां और बहन बेसुध हो गईं।


 
Husband Attacked Her Face So Many Times That Her Identity Was Lost blood all over floor and walls In lucknow
Husband killed wife - फोटो : अमर उजाला
अब तक की जांच में वारदात को अंजाम देने की कोई ठोस वजह पता नहीं चल सकी है। चूंकि नितिन भी घायल है, इसलिए पुलिस उससे ठीक से पूछताछ नहीं पाई है। उसका यही कहना था कि झगड़ा हुआ तो मार दिया। मगर ये नहीं बताया कि उसको क्यों मारा। क्योंकि जिस तरह से नितिन ने आयुषी को मारा ऐसा लगता है कि वह उससे बहुत नफरत करता था।

 
Husband Attacked Her Face So Many Times That Her Identity Was Lost blood all over floor and walls In lucknow
Husband killed wife - फोटो : अमर उजाला
अब सवाल है कि आखिर नफरत और खुन्नस की क्या वजह रही? क्या दहेज न मिलना कारण बना या फिर कुछ और। आगे की जांच में इस बारे में स्पष्ट होगा। डीसीपी ने बताया कि प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है। इससे वजह पूरी तरह से साफ हो सके।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Husband Attacked Her Face So Many Times That Her Identity Was Lost blood all over floor and walls In lucknow
Husband killed wife - फोटो : अमर उजाला
...मतलब दोपहर 3:38 बजे के बाद किया कत्ल
आयुषी की मां ने बताया कि सोमवार दोपहर 3:38 बजे बेटी से फोन पर बात हुई थी। बात चल ही रही थी कि उसी दौरान अचानक से कॉल कट हो गई थी। जब दोबारा कॉल की तो रिसीव नहीं हुआ। लेकिन इस तरह की घटना का अंदेशा तक नहीं हुआ। इसलिए फिर तीन चार घंटे बाद कॉल की तब पुलिसकर्मी ने रिसीव की और घटना की जानकारी दी। मतलब कॉल कट होने के तुरंत बाद आरोपी ने घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
Husband Attacked Her Face So Many Times That Her Identity Was Lost blood all over floor and walls In lucknow
Husband killed wife - फोटो : अमर उजाला
मायके जाने वाली थी आयुषी
सीतापुर निवासी मृतका की बहन अंशिका ने बताया कि आयुषी सोमवार को मायके जाने वाली थी। शाम तक जब वह नहीं पहुंची थीं तो उनकी मां उनको लगातार कॉल कर रही थी लेकिन कॉल रिसीव नहीं हो रही थी। देर शाम जब नितिन को कॉल किया तब पुलिसकर्मी ने रिसीव किया। उसने घटना की जानकारी दी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed