शादीशुदा होने के बावजूद दूसरी शादी कर रहे एक दूल्हे के रिसेप्शन में उसकी पहली पत्नी पहुंच गई। पत्नी ने स्टेज पर ही उसे तमाचे जड़े, दूल्हा स्टेज से कूदकर भागा।
पति ने किया दूसरा ब्याह, रिसेप्शन में पहुंची पहली पत्नी ने स्टेज पर धुना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती को पहले शादी का झांसा देकर प्यार के जाल में फंसाया और फिर दहेज का अड़ंगा लगाकर चुपके से आर्यसमाज में शादी की। एक साल तक उसके साथ रहा। दो दिन पहले चुपके से दूसरा ब्याह रचा लिया।
बादशाहनगर स्टेशन के पास रविवार को रिसेप्शन पार्टी थी। इसकी भनक लगने पर पहली पत्नी पूरे परिवार संग पहुंच गई और स्टेज पर दूल्हे की जमकर धुनाई की। पुलिस को सूचना दी लेकिन, दूल्हा भाग निकला। युवती की आपबीती सुनने के बाद दावत में आए लोग भी उसके समर्थन में खड़े हो गए। महानगर कोतवाली में पहली पत्नी ने जालसाज दूल्हे के खिलाफ तहरीर दी है।
इंस्पेक्टर महानगर पीके झा के मुताबिक, आरोपी युवक हसनगंज के डालीगंज स्टेशन रेलवे कॉलोनी का रहने वाला है। पहले हजरतगंज स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। वहीं पर उसकी मुलाकात चौपटिया की रहने वाली युवती से हुई थी। पहले युवक ने युवती को प्रेम जाल में फंसाया और खुद ही शादी का प्रस्ताव लेकर उसके घर गया। बाद में 12 लाख रुपये दहेज की मांग करने लगा। युवती के घरवालों ने इन्कार किया। युवक ने पिछले साल नौ नवंबर को आर्य समाज मंदिर में शादी भी कर ली।
इसके बाद युवती को कभी मायके तो कभी दोस्तों के घर लेकर रहने लगा। इस बीच युवती ससुराल जाने की जिद करती तो वह अपनी मां आशा भारती को मनाने की बात करने लगा। इस बीच मृतक आश्रित कोटे में युवक को डालीगंज स्टेशन पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की नौकरी मिल गई।