बादलों की आवाजाही के बीच उमस भरी गर्मी के बाद राजधानी समेत आसपास के इलाकों में बुधवार को बारिश ने राहत दी है। सुबह से ही बादलों की आवाजाही, हवाओं के झोंको के बीच मौसम ऐसा खुशनुमा हुआ कि दोपहर में शहर सावन-भादों सा भीगा।
2 of 8
बारिश
- फोटो : amar ujala
दोपहर 12 बजे के बाद गरज-चमक के साथ शुरू हुई बरसात ने लोगों को शाम तक यहां-वहां धीमी तेज बौछारों से तर बतर किया। कहीं- तेज तो कहीं तेज बारिश में भीगे शहर में दिन का अधिकतम पारा भी महज 24 घंटों के भीतर 5 डिग्री से ज्यादा धड़ाम होकर 21 अगस्त के बाद 30 डिग्री केनीचे जा पहुंचा।
3 of 8
बारिश
- फोटो : amar ujala
ये सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस से ज्यादा लुढ़क कर 28.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि न्यूनतम पारा सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 25.5 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम के बदले तेवरों का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अधिकतम और न्यूनतम पारे के बीच का अंतर तीन डिग्री के आसपास ही रह गया।
4 of 8
बारिश
- फोटो : amar ujala
दोपहर में गरज-चमक केसाथ गोमतीनगर, डालीबाग, कैंट इलाकों को भिगोने वाले बादलों ने शहर से सटे कस्बाई इलाकों में भी तेज बौछारों ने भिगोया। हजरतगंज, त्रिवेणीनगर, महानगर, गोमतीनगर, कैंट, डालीबाग, डालीगंज, निशातगंज समेत ट्रांसगोमती-सिसगोमती के तमाम इलाकों ने तेज बौछारों ने शहर लबालब किया।
5 of 8
बारिश
- फोटो : amar ujala
शाम तक मौसम विज्ञान केंद्र पर 13.2 मिमी. बारिश ही दर्ज की जा सकी। रात में बादलों केछाये रहने और रुक रुक कर पड़ी बूंदाबांदी ने रात को मौसम इस कदर खुशनुमा किया कि लोगों को घरों के एसी और कूलर एडजस्ट करने पड़े।