{"_id":"6afcbf9ef4f7951f3d097158","slug":"the-nawab-begums-kindled-the-flame-of-womens-empowerment-lucknow-news-c-13-1-lko1028-2013488-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नवाब बेगमों ने जगाई थी महिला सशक्तीकरण की अलख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नवाब बेगमों ने जगाई थी महिला सशक्तीकरण की अलख
विज्ञापन
महिलाओं का हुआ सम्मान।
लखनऊ। महिला सशक्तीकरण की मुहिम आज भले ही व्यापक रूप ले चुकी हो लेकिन अवध में इसकी मजबूत नींव 90 साल पहले ही पड़ गई थी। वर्ष 1936 में अवध की प्रबुद्ध नवाब बेगमों और रानियों ने महिलाओं को सामाजिक, शैक्षिक और सांस्कृतिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से अवध लेडीज क्लब की स्थापना की थी। चंदा जुटाकर जमीन खरीदने से शुरू हुआ यह सफर आज भी शिक्षा, समाजसेवा और सांस्कृतिक गतिविधियों के रूप में जारी है।
मंगलवार को क्लब ने अपना 90वां स्थापना दिवस समारोह मनाया। इस मौके पर आयोजित अवध शक्ति सम्मान समारोह 2026-27 में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। विक्रमादित्य मार्ग स्थित क्लब परिसर में हुए समारोह में पद्मश्री मालिनी अवस्थी, पद्मश्री डॉ. विद्या बिंदु सिंह, भातखंडे संगीत विवि की कुलपति डॉ. मांडवी सिंह, कथक नृत्य संरचनाकार एवं लेखिका डॉ. रेणु शर्मा, अनुपमा राय और नाट्य विधा की कलाकार चित्रा मोहन मौजूद रहीं।
समारोह में क्लब की उपाध्यक्ष गजाला फारुख, सदस्य एवं पूर्व सचिव सुधा मिश्रा, सदस्य एवं गायिका रंजना शंकर, सदस्य एवं समाजसेविका रजनी गौड़, वरिष्ठ सदस्य भारती सेठ और लोक कलाकार एवं नृत्यांगना ज्योति किरण रतन को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
बेगमों और रानियों ने मिलकर जुटाई थी रकम
क्लब की स्थापना के बाद भवन निर्माण के लिए आर्थिक सहयोग जुटाने की पहल भी ऐतिहासिक रही। ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन ने 12,500 रुपये, महारानी बलरामपुर ने 5,000 रुपये और महारानी सुरथ कुंवर साहिबा, खैरागढ़ ने 2,000 रुपये दिए थे। कई रानियों और बेगमों ने भी 500 से 1,500 रुपये तक का योगदान दिया। बेगम हबीबुल्लाह ने चंदा जुटाने के लिए विशेष पहल की थी। महिलाओं ने मिलकर तत्कालीन इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट (वर्तमान एलडीए) से जमीन खरीदी थी।
1500 से 2000 बच्चों तक पहुंचाई शिक्षा की रोशनी
क्लब ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों की शिक्षा के लिए विद्यालय भी चलाया। एक समय यहां 1500 से 2000 विद्यार्थी पढ़ते थे। विद्यालय की जमीन पर वर्तमान में अवध डिग्री कॉलेज संचालित है। क्लब इसके लिए कोई किराया नहीं लेता। कोविड के दौरान बंद हुए विद्यालय को दोबारा शुरू करने के प्रयास जारी हैं।
सोहर और कविता में दिखी अवध की सांस्कृतिक विरासत
समारोह में पद्मश्री डॉ. विद्या बिंदु सिंह ने ‘’अरे रामा ऐही बाटे अमवा’’ सोहर गीत सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। वहीं, वरिष्ठ सदस्य एवं रचनाकार उमा त्रिगुणायक ने कविता के माध्यम से अवध की महिलाओं के योगदान और गौरवशाली परंपरा को रेखांकित किया।