फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहाड़ों की बर्फीली हवाओं से लखनऊ का पारा 10 डिग्री से नीचे लुढ़का, आगे के लिए ये है मौसम का अपडेट

Mon, 23 Nov 2020 10:26 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 23 Nov 2020 10:26 AM IST
विज्ञापन
weather update: weather prediction for the month of november in uttar pradesh
फाइल फोटो
पहाड़ों से आती सर्द पछुआ हवाओं ने रविवार को लखनऊ समेत प्रदेश के कई स्थानों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंचा दिया। इस सीजन में पहली बार लखनऊ में पारा न्यूनतम 9.5 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके पहले शुक्रवार से ही चल रहा पछुआ हवा के झोंकों का दौर शनिवार को भी जारी रहा। मौसम विज्ञान केंद्र पर सुबह से शाम तक इनकी रफ्तार 05 से 22 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई। 

 
weather update: weather prediction for the month of november in uttar pradesh
- फोटो : amar ujala
 हवा के चलते दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम 25.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह बीते 24 घंटे में एक डिग्री से अधिक लुढ़का। वहीं, शुक्रवार को 15.8 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान शनिवार को 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर पश्चिम हवा से बढ़ी ठंड का असर लोगों की सुबह और शाम की दिनचर्या पर भी दिखा। सड़कों और बाजारों में लोग स्वेटर, हल्की जैकेट में दिखे। 

 
weather update: weather prediction for the month of november in uttar pradesh
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में सबसे ठंडा मुजफ्फरनगर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
weather update: weather prediction for the month of november in uttar pradesh
- फोटो : amar ujala
वहीं, चुर्क में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा कई स्थानों पर न्यूनतम पारे में सामान्य से 2 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। 
 
विज्ञापन
weather update: weather prediction for the month of november in uttar pradesh
गिरेगा पारा, बढ़ेगा कोहरा
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानियों के मुताबिक प्रदेश में अभी ड्राई वेदर कंडीशन सक्रिय है। पहाड़ों से आती उत्तर पछुआ सर्द हवाएं दिन और रात का पारा गिराएंगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed