फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Budget washed away... silt remained accumulated in Kathauta

Lucknow News: बजट बहा... कठौता में गाद जमी रही

Mon, 07 Sep 2026 02:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Budget washed away... silt remained accumulated in Kathauta
गोमतीनगर ​स्थित कठौता झील।
प्रवेंद्र गुप्ता
विज्ञापन

लखनऊ। इंदिरानगर और गोमतीनगर की करीब पांच लाख की आबादी को पेयजल उपलब्ध कराने वाली कठौता झील की सफाई बजट जारी होने के डेढ़ साल बाद भी नहीं हो सकी है। झील में बालू और मिट्टी जमा होने से पानी की भंडारण क्षमता घट गई है। शारदा सहायक नहर बंद होने पर इसका सीधा असर पेयजल आपूर्ति पर पड़ रहा है।
गोमतीनगर स्थित तीसरे जलकल को कठौता झील से पानी मिलता है। झील में शारदा सहायक नहर से पानी आता है, जिसमें बालू-मिट्टी भी पहुंचती है। करीब 17 फीट गहरी झील में लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण करीब 6.50 लाख क्यूबिक मीटर बालू-मिट्टी जमा होने का अनुमान है। इससे झील की क्षमता प्रभावित हुई है।
विज्ञापन

शारदा सहायक नहर की साल में दो बार करीब एक-एक महीने के लिए मरम्मत के चलते पानी की आपूर्ति बंद रहती है। इस दौरान इंदिरानगर और गोमतीनगर में झील में जमा पानी से आपूर्ति की जाती है। पूरी क्षमता पर झील में इतना पानी जमा हो सकता है कि करीब 28 दिन तक आपूर्ति हो सके। लेकिन गाद जमा होने से अब कम पानी स्टोर हो पाता है। नहर बंद होने पर नलकूप चलाने के बावजूद कई इलाकों में पानी की किल्लत बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना टेंडर सफाई पर उठा था विवाद
पिछले साल झील की सफाई शुरू कराई गई थी लेकिन बिना टेंडर काम कराने को लेकर विवाद खड़ा हो गया और काम बंद कर दिया गया। उस समय जलकल का कहना था कि सफाई करने वाली संस्था कोई भुगतान नहीं लेगी और झील से निकलने वाली मिट्टी ले जाएगी।
जलकल विभाग ने जल निगम से 2.53 करोड़ रुपये वापस मांगे
झील की सफाई का काम अवस्थापना निधि से करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से होना है। इसका जिम्मा जल निगम नगरीय की निर्माण खंड हरदोई इकाई को दिया गया है। अप्रैल 2025 में पहली किस्त के तौर पर 2.53 करोड़ रुपये जारी किए गए थे लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हुआ। जलकल ने जल निगम को पत्र भेजकर राशि वापस करने को कहा है। पत्र में अवस्थापना समिति की ओर से काम निरस्त किए जाने का हवाला दिया गया है।

........

कोट
टेंडर फाइनल होते ही शुरू होगा काम
करीब डेढ़ वर्ष पहले जल निगम को बजट दिया गया था लेकिन अब तक टेंडर फाइनल नहीं हुआ है। सरकारी बजट की उपयोगिता का प्रमाणपत्र देना होता है। नहीं भेजने पर आगे की ग्रांट रुक जाती है। इस संबंध में जल निगम को नोटिस दिया गया है। टेंडर फाइनल होते ही काम कराया जाएगा। शासन को जानकारी भेज दी गई है।
-कुलदीप सिंह, महाप्रबंधक, जलकल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed