फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुबह कोहरा...और दिनभर गलन, जानें- आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Tue, 14 Jan 2020 12:01 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 14 Jan 2020 12:01 PM IST
विज्ञापन
weather update:weather prediction for the month of january
लखनऊ में छाया घना कोहरा - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ में मंगलवार सुबह खिली धूप से लोगों ने राहत की सांस ली। इसके पहले पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी के बाद ठंड ने मकर संक्रांति से पहले तेवर बदल लिया। पहाड़ों से आ रही बर्फीली उत्तर-पछुआ हवाओं ने सोमवार को शीतलहर का एहसास कराया। सुबह करीब 10 बजे तक सड़कों पर कोहरा छाया रहा। राजधानी में सोमवार को दिनभर सर्दी का सितम रहा। धूप के बावजूद लोग ठिठुरे नजर आए। शाम होते होते अधिकतर लोग अलाव और हीटर के सामने जा डटे। बर्फीली हवाओं का असर ये रहा कि बीते 24 घंटों में राजधानी का अधिकतम तापमान 4 डिग्री तक लुढ़का।

weather update:weather prediction for the month of january
- फोटो : अमर उजाला

रविवार को दर्ज हुए 20 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले तापमान चार डिग्री लुढ़ककर 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। ये सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम रहा। हालांकि न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं रहा। रविवार को न्यूनतम तापमान जहां 6.3 डिग्री था, वहीं सोमवार को 6.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है।

weather update:weather prediction for the month of january
- फोटो : अमर उजाला
धूप निकली, लेकिन राहत नहीं
दिन की शुरुआत कोहरे से होने के बाद दोपहर को धूप जरूर निकला, लेकिन इससे भी राहत नहीं मिली। दिन में जारी कोल्ड डे कंडीशन के चलते गलन भरी ठंड ने दोपहर में भी कंपाना नहीं छोड़ा। सुबह से रात तक रुक-रुक कर चल रही 4 से 10 किमी. की रफ्तार की हवा के झोंकों ने सिहरा दिया। बिना दस्तानों के दो पहिया वाहन सवारों को पहाड़ों सी बर्फीली ठंड से जूझना पड़ा। शाम के बाद सड़कोें, बाजारों में जमघट अलाव के पास ही दिखे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
weather update:weather prediction for the month of january
मौसम - फोटो : अमर उजाला

चार दिन ऐसे ही रहेंगे मौसम के तेवर
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, पाकिस्तान-जम्मू कश्मीर के पास सक्रिय चल रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसमी तेवरों में बदलाव हो रहे हैं। कोल्ड डे कंडीशन एक्टिव होने के चलते गलन भरी ठंड पड़ रही है। लखनऊ में बादलों की आवाजाही शाम से दस्तक दे सकती है। राजधानी लखनऊ समेत पूर्वी प्रदेश के कई इलाकों में 15 से 17 जनवरी के बीच बादलों की आवाजाही संग कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हो सकती है। सुबह कोहरा रहेगा, वहीं रातों को गलन भरी ठंड कंपकंपी बढ़ाएगी।


 
विज्ञापन
weather update:weather prediction for the month of january
छाई धुंध - फोटो : अमर उजाला
रात से ही शुरू हो जाता है कोहरा
रात से ही जारी घने कोहरे ने सुबह भी शहर को आागोश में लिया। सुबह 8 बजे तक शहर में कोहरे की चादर इतनी घनी रही कि विजिबिलटी लगभग 100 से 200 मीटर के आसपास ही रह गई। घने कोहरे के चलते धूप निकलने में भी देरी रही। दोपहर 12 बजे के बाद भी धूप का इंतजार जारी रहा। एक बजे के बाद दिखी धूप कामचलाऊ रही, हवाओं से गलन इतनी रही कि धूप में भी लोग हाथ रगड़ते दिखे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed