{"_id":"5ff080e48ebc3e3fbe0eca62","slug":"people-visit-zoo-and-janeshwar-mishra-park-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नए साल के पहले दिन 22 हजार लोग पहुंचे चिड़िया घर, पार्क हाउसफुल, 50 में बिका 10 वाला टिकट, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल के पहले दिन 22 हजार लोग पहुंचे चिड़िया घर, पार्क हाउसफुल, 50 में बिका 10 वाला टिकट, तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 02 Jan 2021 08:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 10
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नए साल के पहले दिन शुक्रवार को राजधानी लखनऊ के सभी पार्क हाउसफुल थे और सड़कों पर भीषण जाम। हालात यह थे कि सुबह से शाम तक हजरतगंज से लेकर गोमतीनगर तक समेत कई प्रमुख मार्गों पर वाहन रेंगते नजर आए।
2 of 10
- फोटो : amar ujala
नरही में चिड़ियाघर और गोमतीनगर में जनेश्वर मिश्रा पार्क व अंबेडकरपार्क के पास भीड़ जुटने व बेतरतीब वाहन खड़े करने से दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुलिसकर्मी यातायात सामान्य करने में लगे रहे, लेकिन राहत नहीं मिली।
3 of 10
हजरतगंज चौराहे से लेकर पार्क रोड कालिदास चौराहे तक लगा जाम।
- फोटो : amar ujala
साल के पहले दिन लोग परिवार संग घूमने फिरने निकले। सबसे अधिक भीड़ हजरतगंज इलाके में सहारागंज मॉल, दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर, रेस्टोरेंट में थीं। इसके अलावा हनुमान सेतु मंदिर, काली मंदिर और मनकामेश्वर मंदिर में सुबह से श्रद्धालु जुटने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
हनुमान सेतु में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु।
- फोटो : amar ujala
पार्किंग की व्यवस्था न होने से श्रद्धालुओं को वाहन सड़क पर खड़े करने पड़े। इससे जाम लग गया। वहीं, नरही इलाके में स्थित चिड़ियाघर में वाहनों की संख्या इतनी ज्यादा हो गई कि पार्किंग को बंद करना पड़ा। इसके बाद लोगों ने सड़कों के आसपास वाहन खड़े कर दिये। चिड़ियाघर के दोनों गेट की तरफ यही हाल रहा।
विज्ञापन
5 of 10
- फोटो : amar ujala
एक तरफ सिविल अस्पताल चौराहे तक वाहनों की लंबी लाइन लगी थी। इसके कारण मरीज व तीमारदारों को परेशानी हुई। वहीं, डीजीपी आवास की तरफ वाली गेट पर नए मंत्री आवास, वन विभाग कॉलोनी और वाईएमसीए चौराहे तक वाहनों की कतारें लगी थीं। इसके चलते लोगों को लंबी दूरी तय करनी पड़ी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।