फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: तीखी धूप, उमस और चिपचिपी गर्मी करेगी परेशान, मौसम विज्ञानी बोले- जितनी बारिश होनी थी हो चुकी

Wed, 16 Sep 2020 04:46 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 16 Sep 2020 04:46 PM IST
विज्ञापन
Weather prediction about Uttar Pradesh by scientists.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI

तीखी धूप, उमस और चिपचिपी गर्मी ने बीते कुछ दिनों से लोगों को बेहाल कर रखा है। तापमान 35 से 37 के बीच बना हुआ है। मंगलवार व बुधवार को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम पारा 28 डिग्री रहा। इसी तरह आर्द्रता का प्रतिशत 81 रहने से लोग चिपचिपी गर्मी से बेहाल रहे। हालांकि मौसम विज्ञानियों का कहना है कि लखनऊ में ना सही, पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत राजधानी के आसपास के इलाकों में बरसात हो रही है और होती रहेगी।

Weather prediction about Uttar Pradesh by scientists.

लखनऊ विश्वविद्यालय में भूगर्भशास्त्र के प्रोफेसर व जलवायु विशेषज्ञ प्रो. ध्रुवसेन सिंह कहते हैं कि जितना पानी बरसना था बरस चुका। निम्न वायु दाब का क्षेत्र न बन पाने के कारण बादल बन रहे हैं, लेकिन बरसात नहीं हो पा रही है। बंगाल की खाड़ी, हिंद महासागर, अरब सागर और भारतीय प्रायद्वीप में जितनी बरसात होनी थी, हो चुकी है। अब सब जगह समान वायुदाब का क्षेत्र बन गया है। गर्मी के दिनों में पारा बढ़ने से गैसों का आयतन बढ़ रहा है। इससे इनकी पानी को ग्रहण करने की शक्ति बढ़ गई है। तापमान बढ़ने से पानी ऊपर जा रहा और आर्द्रता को बढ़ा रहा है।

Weather prediction about Uttar Pradesh by scientists.
- फोटो : अमर उजाला

उम्मीद कायम, पिछले साल अक्तूबर तक हुई थी बरसात
अमौसी मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता कहते हैं कि 30 सितंबर तक मानसून जाता है, लेकिन यह तारीख तय नहीं है। पिछले साल अक्तूबर के शुरुआती हफ्ते तक पानी बरसा था। लखनऊ में नहीं, लेकिन आसपास पानी बरस रहा है। हां, तापमान बढ़ा हुआ है, आर्द्रता बढ़ी है, लेकिन मानसून की वापसी का वक्त अभी नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Weather prediction about Uttar Pradesh by scientists.

पिछले पांच दिनों में यूं रहा पारे का उतार-चढ़ाव
तारीख-- अधिकतम-- न्यूनतम
15 सितंबर -- 36.4 -- 28.0
14 सितंबर-- 37.0-- 28.0
13 सितंबर-- 35.9 -- 27.6
12 सितंबर-- 36.3 -- 27.9
11 सितंबर -- 35.7 -- 27.2

विज्ञापन
Weather prediction about Uttar Pradesh by scientists.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File Photo

अगले पांच दिनों तक तीखे रहेंगे पारे के तेवर
मौसम विभाग में दर्ज तापमान के आंकड़े बताते हैं कि अभी 21 सितंबर तक तेज गर्मी व उमस से राहत के आसार नहीं हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान थोड़े बहुत अंतर के साथ 35 से 36 डिग्री के बीच बना रहेगा। जबकि न्यूनतम तापमान भी 27 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed