लखनऊ में कई दिनों से जारी बारिश का दौर मंगलवार की सुबह भी जारी रहा। कहीं हल्की व कहीं तेज बारिश हुई। सड़कों में जगह-जगह जलभराव हो गया। जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों व अन्य लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि 9 बजे तक हल्की धूप भी निकल आई।
वहीं सावन के दूसरे सोमवार पर मौसम ने दिनभर अपने अलग-अलग रंग दिखाए। धूप-छांव के साथ रिमझिम, झमाझम और थोड़ी सी उमस भी महसूस हुई। दोपहर में जिस समय इंदिरानगर, रिंग रोड, मड़ियांव में बारिश हो रही थी, उसी समय पुराने लखनऊ चोक ठाकुरगंज इलाकों में बादलों की धूप संग लुकाछिपी।
3 of 5
विधान भवन के सामने का नजारा
- फोटो : amarujala
शाम से पहले डालीबाग, हजरतगंज में बूंदाबांदी उसी समय आलमबाग, कृष्णानगर, कानपुरा रोड, रायबरेली रोड के इलाकों में तेज झमाझम बारिश बौछारें देखने को मिलीं।
4 of 5
लखनऊ में बारिश
- फोटो : amarujala
मौसम विज्ञान केंद्र पर सुबह से शाम तक 9.6 मिमी. बारिश दर्ज की गई। जबकि धूप की आंख मिचौनी केबीच दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम 31.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम पारा सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 25.2 डिग्री रिकार्ड हुआ।
5 of 5
लखनऊ में बारिश
- फोटो : amarujala
वायुमंडल में अधिकतम आर्द्रता स्तर 97 प्रतिशत दर्ज किया गया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के नजदीक सक्रिय चल रहे सिस्टम के चलते मिल रही नमी से राजधानी समेत आसपास के इलाकों में जगह-जगह रुक कर धीमी तेज बौछारों का दौर बादलों की आवाजाही के साथ जारी रहेगा।