पाकिस्तान से आती गर्म हवाओं ने राजधानी समेत प्रदेश में गर्मी के तेवर तीखे कर दिए हैं। बृहस्पतिवार की सुबह से ही धूप काफी चटख थी। लोग अपना पसीना पोछते हुए नजर आए।
2 of 5
गर्मी से परेशान लोग
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार मार्च का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम पारा 38.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। पारे की यह तेजी पिछले 5 दिनों में पांच डिग्री से अधिक रही। वहीं, न्यूनतम तापमान 16.5 रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम था।
3 of 5
गर्मी से परेशान लोग
- फोटो : अमर उजाला
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेश जेपी गुप्त ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर के पास सक्रिय है और पाकिस्तान-बलूचिस्तान से आती गर्म पछुआ हवाओं का असर पारा बढ़ा रहा है।
4 of 5
गर्मी से परेशान
- फोटो : अमर उजाला
दो-तीन दिन तक यही दौर जारी रहने के आसार हैं। इसके बाद जैसे ही विंड पैटर्न बदलेगा, दोपहर की तपन से मामूली राहत मिलेगी।
5 of 5
गर्मी से परेशान लोग
- फोटो : अमर उजाला
पिछले तीन सालों से मार्च का महीना अप्रैल सा तपा रहा है। साल 2017 में 30 मार्च को पारा 41.1 डिग्री था तो 21 मार्च 2016 को 38.3 डिग्री और 27 मार्च 2010 को 40 डिग्री था।