फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बहराइच हिंसा: जिले मे कर्फ्यू जैसे हालात, ग्रामीण क्षेत्रों में फैल रही आग, दहशत में लाखों की आबादी, तस्वीरें

Tue, 15 Oct 2024 05:49 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Tue, 15 Oct 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
Violence spreading in village areas in Bahraich.
जिले में कई जगहों पर आगजनी हुई। - फोटो : amar ujala

बहराइच के महसी के महराजगंज कस्बे में विसर्जन जुलूस के दौरान हुई पत्थरबाजी व गोलीकांड की आग धीरे-धीरे पूरे जिले में फैलती जा रही है। सोमवार की सुबह से जिले भर में डर व दहशत का माहौल रहा। दहशत का आलम यह रहा कि शहर की मुख्य बाजार घंटाघर से पीपल तिराहे की दुकानें बंद रहीं।



वहीं, महराजगंज कस्बे में सुबह से ही सन्नाटा रहा और सिर्फ पुलिस कर्मी ही नजर आए। दहशत से भरे लोग अपने घरों में कैद रहे और बाजार की सभी दुकानें बंद रही। वहीं, विवाद का असर शिवपुर विकासखंड की बाजार में भी देखने को मिला और पूरे शिवपुर की बजारें भी बंद रहीं।

इस दौरान बजार में लोग प्रदर्शन करते भी दिखे। साथ ही खैरीघाट, भगवानपुर चौराहा, राजीचौराहा, महसी आदि क्षेत्रों में भी बजारें बंद रही और लोग दहशत में रहे। बजारों व सड़कों पर सिर्फ पुलिस कर्मी ही नजर आए।

Violence spreading in village areas in Bahraich.
- फोटो : amar ujala
हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। जिले में कमिश्नर और डीआईजी समेत कई अधिकारियों ने हालात का निरीक्षण किया।
Violence spreading in village areas in Bahraich.
- फोटो : amar ujala
जिले में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। जिले में छह कंपनी पीएसी के साथ चार एसपी रैंक के अफसर, दो एडिशनल एसपी, छह सीओ और एक कंपनी आरएएफ को बहराइच भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Violence spreading in village areas in Bahraich.
- फोटो : amar ujala
हिंसा की आग का धीरे-धीरे ग्रामीण क्षेत्रों में फैलना प्रशासन के लिए चिंता की बात है। हर संवेदनशील जगह पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
Violence spreading in village areas in Bahraich.
- फोटो : amar ujala
आक्रोशित भीड़ ने कई जगह आगजनी की। कई वाहन चला दिए और दुकानों में आग लगा दी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed