{"_id":"5818cd0e4f1c1bab3143643b","slug":"violence-in-political-rivalry-in-nigohan-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में बवाल, 10 घायल, 30 के खिलाफ एफआईआर, तस्वीरें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनावी रंजिश में बवाल, 10 घायल, 30 के खिलाफ एफआईआर, तस्वीरें
Tue, 01 Nov 2016 10:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 01 Nov 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लखनऊ के निगोहां के रत्नापुर गांव में सोमवार शाम चुनावी रंजिश में दो पक्ष भिड़ गए। उनमें जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ।
2 of 5
मारपीट में 10 लोग घायल हुए, 30 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई जबकि 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
3 of 5
रत्नापुर के प्रधानपति राजाराम के भतीजे केशरी सिंह यादव ने प्रधानी का चुनाव लड़ा था। रिटायर्ड दरोगा शिवबरन यादव की बहू उर्मिला भी चुनाव लड़ रही थीं। केशरी के गांव का रामकुमार रिटायर्ड दरोगा की बहू के समर्थन में प्रचार कर रहा था। इस बात को लेकर केशरी और रामकुमार के बीच तनातनी चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सोमवार शाम रामकुमार का बेटा संगम रिक्शा ट्रॉली लेकर केशरी के घर के सामने से निकला। किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। गांव के लोग एकत्र हो गए और दोनों को समझाकर शांत करा दिया। मंगलवार सुबह फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन
5 of 5
जानकारी पुलिस ने वहां पहुंचकर मामले को शांत कराने की कोशिश की लेकिन पुलिस के सामने ही ग्राम प्रधान पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे और पथराव कर माहौल अराजक बना दिया। मारपीट में रामकुमार, निर्मल, संगम, शुभम, गायत्री, हनोमान, केशरी, अमित कुमार व अनुज कुमार सहित अन्य को चोटें आई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।