फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिलीज से पहले टर्मिनेटर की नई सीरीज देख रोमांचित हुए दर्शक

Fri, 01 Nov 2019 06:08 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 01 Nov 2019 06:08 PM IST
विज्ञापन
viewers were thrilled to see the new series of terminator before its release
टर्मिनेटर देखने आए अमर उजाला के पाठक - फोटो : अमर उजाला
लंबे अंतराल के बाद जब हॉलीवुड के सुपरस्टार अर्नाल्ड श्वार्जेनेगर की नई फिल्म टर्मिनेटर डार्क फेट को रिलीज होने से पहले देखने का मौका मिला तो इसे दर्शकों ने हाथों-हाथ लिया। गोमती नगर के सिनेपोलिस मॉल में निशुल्क फिल्म देखने का अवसर मिला तो दर्शकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उनको यह मौका दिया अमर उजाला ने।


बृहस्पतिवार को राजधानी के दर्शकों के लिए अमर उजाला ने विशेष स्क्रीनिंग की व्यवस्था की थी। अपने चहेते एक्शन स्टार की नई फिल्म को देखने के लिए दर्शकों में गजब का उत्साह था। कोई सपरिवार पहुंचा तो कोई दोस्तों की टोली संग। दर्शकों को अमर उजाला की ओर से निशुल्क पास दिए गए थे।

सभी लोग शुक्रवार से फिल्म का आनंद उठाएंगे जबकि उन्हें एक दिन पहले ही देखने का सुनहरा अवसर मिला। दर्शकों में फिल्म देखने का उत्साह सिर चढ़ कर बोल रहा था। वे सही समय पर फिल्म की स्क्रीनिंग से पहले ही मॉल में पहुंच गए। युवाओं ने सेल्फी खींच कर इस अवसर को सोशल साइट पर अपडेट भी किया।
viewers were thrilled to see the new series of terminator before its release
- फोटो : अमर उजाला

टर्मिनेटर सीरीज की पहली सभी फिल्में देख चुके हैं। सभी फिल्में अच्छी हैं। जब मालूम चला कि इसकी नई फिल्म रिलीज हो रही है तो बेसब्री का इंतजार था। अमर उजाला ने रिलीज से पहले ही देखने का अवसर दिया, जिससे काफी खुशी है। काफी अच्छा लगा। तस्वीर में- उमर, सुमैरा, हमजा, आफरीन

viewers were thrilled to see the new series of terminator before its release
टर्मिनेटर देखने आए अमर उजाला के पाठक - फोटो : अमर उजाला

अर्नाल्ड हम सभी का फेवरेट स्टार है। टर्मिनेटर की पहली सभी सीरीज देख चुके हैं। बच्चों ने भी देखी है। बच्चे इस नई फिल्म को देखने को लेकर काफी उत्साहित थे। अमर उजाला ने मौका दिया तो बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
- सौरभ श्रीवास्तव, सुप्रिया सक्सेना, अमृता सक्सेना, अभिषेक

 

विज्ञापन
विज्ञापन
viewers were thrilled to see the new series of terminator before its release
टर्मिनेटर देखने आए अमर उजाला के पाठक - फोटो : अमर उजाला

हम सभी दोस्तों ने इंटर साथ किया और इस वक्त कॉलेज में हैं। अनॉल्ड की कई फिल्में देख चुके हैं। टर्मिनेटर सबसे पसंदीदा फिल्म रही। नई सीरीज को देखने को लेकर हम सब काफी उत्साहित थे। अमर उजाला ने मौका दिया तो हाथों हाथ लिया।  - दिव्यांश, रिषभ, अभिषेक, सुबोध

 

विज्ञापन
viewers were thrilled to see the new series of terminator before its release
टर्मिनेटर देखने आए अमर उजाला के पाठक - फोटो : अमर उजाला

रिलीज होने से पहले ही किसी फिल्म को हॉल में देखने का यह हमारा पहला अवसर है। जिसको लेकर हम सभी रोमांचित थे। अमर उजाला की तरफ से यह अवसर मिला तो हम सभी दोस्तों ने एकसाथ फिल्म देखने की ठानी। सेल्फी लेकर हमने सोशल साइट पर अपडेट भी किया। - शिवांकन, जीशान, रूपांशी, अर्पित, अभिषेक, हिमांशु, श्याम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed