फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आम उद्यान: आम की उन नस्लों के बारे में जानिए जो 250 रुपए प्रति पीस बिकती हैं, लखनऊ में होती है पैदावार

Wed, 26 Jul 2023 06:20 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला टीम डिजिटल, लखनऊ
अमर उजाला टीम डिजिटल, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 26 Jul 2023 06:20 AM IST
सार

आम की उन किस्मों से वाकिफ होइए जो लखनऊ में होती हैं पर इनका स्वाद लखनऊ के पारंपरिक आमों से अलग होता है। 

विज्ञापन
varieties of mango in lucknow
आम उद्यान - फोटो : अमर उजाला
आम का मौसम बीतने को है। लेकिन हम आपको आम की उन नस्लों के बारे में बता रहे हैं जो अगस्त और सितंबर में आती हैं। इनकी पैदावार लखनऊ में वैज्ञानिक तरीके से होती है। आम प्रेमी एससी शुक्ला लखनऊ के पारा इलाके में योग बिहार आम उद्यान में ऐसे आमों की खेती करते हैं जो भारत में दुर्लभ हैं। इसमें देशी के साथ-साथ विदेशी नस्लें भी हैं। 
varieties of mango in lucknow
आम उद्यान - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के इस आम उद्यान में इस तरह के आमों की पैदावार की जा रही है जो अपने स्वाद और रंग-रूप में दुर्लभ हैं। इस आम उद्यान को चलाने वाले एससी शुक्ला आम के शौकीन भी हैं और आम की खेती को वैज्ञानिक तरीके से करने का हुनर भी रखते हैं। आम की खेती में क्या नए प्रयोग हो रहे हैं इसके लिए वह दुनिया हर उस मुल्क में जा चुके हैं जहां पर आम की पैदावार होती है। वह यूरोप, अमेरिका और अफ्रीका में होने वाली आम की नस्लों को अपने उद्यान में ला चुके हैं। 
varieties of mango in lucknow
आम उद्यान - फोटो : अमर उजाला
इस बाग में देसी प्रजाति के अलावा अमेरिका, बैंकॉक, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया और इंडोनेशिया के साथ कई देशों के आम भी खाने के लिए मिलते हैं। हर एक आम का रूप, रंग और आकार के साथ ही स्वाद अलग है। ये आम भारतीय आमों से रूप और रंग में अलग हैं। इनकी देखभाल भी अलग तरीके से करनी होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
varieties of mango in lucknow
आम उद्यान - फोटो : अमर उजाला

सभी आमों की गुठली और रेशा भी अलग होता है. इन आमों की कई खासियत हैं, जैसे ये बेहद रंग-बिरंगे हैं और रंग लोगों को आकर्षित करता है। खास बात यह है कि यहां आम मार्च से लेकर सितंबर तक खाने को मिलते हैं। आम उत्पादक नेशनल अवार्ड विनर एससी शुक्ला कहते हैं कि दशहरी, लंगड़ा और चौसा हर बार मौसम का शिकार होते हैं, जिससे किसानों को नुकसान होता है। वह ऐसी तकनीकी अपनाते हैं जिससे नुकसान कम से कम हो। 

विज्ञापन
varieties of mango in lucknow
आम उद्यान - फोटो : अमर उजाला
इस बाग की एक सबसे बड़ी खासियत यह भी है कि एक ही पेड़ पर दो से तीन प्रजातियों के आम लगे हुए हैं।  उन्होंने बताया कि उन्हें आमों को लगाने का शौक था, तो एक बाग तैयार किया. फिर विभिन्न प्रजातियों को इसमें लगाना शुरू किया। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को इस बगिया के आम बहुत पसंद हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed