फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दो बहनों ने घर में घुसे छह बदमाशों के छुड़ाए छक्के, अचानक उन पर टूट पड़ीं और...

Wed, 07 Feb 2018 10:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 07 Feb 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
two sisters attacked on goons in gonda.

गोंडा के बालपुर हजारी गांव की दो बेटियां लूट के इरादे से घर में घुसे छह बदमाशों पर भारी पड़ीं। आहट मिलते ही दोनों ने दरवाजा खोला तो बदमाश घर के अंदर का दरवाजा तोड़ रहे थे। बगैर वक्त गंवाएं दोनों बहनें मीरा व बिंदू ने बदमाशों पर छत र्से इंटें बरसानी शुरू कर दीं। (बड़ी बहन बिंदू के साथ मीरा।)

two sisters attacked on goons in gonda.

दो बदमाश उन्हें काबू में करने के लिए छत पर पहुंच गए तो मीरा व बिंदू ने पहले एक का बाल पकड़ा और चित कर दिया। जान बचाकर एक छत से कूदकर भागने लगा तो बड़ी बहन बिंदू ने पकड़े बदमाश को संभाला और छोटी बहन मीरा ने छत से छलांग लगा दूसरे को दबोच लिया। इस हमले से हक्के-बक्के लुटेरों के चार साथी दुम दबाकर भाग निकले।

two sisters attacked on goons in gonda.

करनैलगंज कोतवाली स्थित बालपुर-परसपुर मार्ग पर रहने वाले हनोमान गुप्ता का पोता बब्बू अस्पताल में भर्ती था। बेटा ओमकार उसकी तीमारदारी में था। घर पर हनोमान, बहू और बेटियां मीरा और बिंदू ही थीं। हनोमान बताते हैं- मंगलवार आधी रात छह बदमाशों ने उनके घर धावा बोल दिया। मुझे पीटा और छत के रास्ते घर में घुस गए। सहन के दरवाजे को तोड़ने लगे तो बेटियों की नींद खुल गई। दोनों ने ऐसा हमला बोला कि बदमाश हक्के-बक्के रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
two sisters attacked on goons in gonda.

पकड़े गए दोनो बदमाशों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। बदमाशों की पिटाई से घायल हनोमान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चौकी प्रभारी बालपुर योगेश कुमार सिंह कहते हैं कि दोनों बेटियां साहस न दिखातीं तो बदमाश पकड़ में न आते।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed