{"_id":"5f44a7d28ebc3e62254e23b7","slug":"two-people-died-and-two-injured-in-an-accident-in-nigohan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भीषण हादसा: कार ने चार को रौंदा, भाई और बहन की मौत, बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण हादसा: कार ने चार को रौंदा, भाई और बहन की मौत, बवाल
Tue, 25 Aug 2020 11:32 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 25 Aug 2020 11:32 AM IST
विज्ञापन
रीना (फाइल फोटो) कुलदीप (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निगोहां के मस्तीपुर गांव में तेज रफ्तार कार ने हाइवे किनारे गुमटी पर बैठे चार लोगों को रौंद दिया। हादसे में सगे भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि एक किशोरी और बच्ची को काफी चोटें आईं। आक्रोशित ग्रामीणों ने हाइवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन व हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस से उनकी तीखी झड़प व धक्का-मुक्की हुई, जिससे हालात बेकाबू हो गए। ग्रामीणों ने पथराव कर पुलिस को खदेड़ दिया। दो घंटे के उपद्रव के दौरान कई बार पथराव हुआ। इसमें कई घायल भी हुए।
- फोटो : amar ujala
एसपी ग्रामीण आदित्य व तहसीलदार ने मुआवजा, कार चालक पर कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है। उसके मुताबिक हादसा मवेशी से बचने के चक्कर में हुआ। एसपी ग्रामीण ने बताया कि घटना दोपहर करीब दो बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर हुई। दिव्यांग सुखराम हाइवे किनारे नाले के ऊपर परचून की गुमटी लगाता है। दोपहर को गुमटी पर उसकी 22 वर्षीय बेटी रीना, 18 वर्षीय बेटा कुलदीप के साथ ममेरी बहन 15 साल की आंचल व दो साल की भतीजी आयुषी बैठे थे।
- फोटो : amar ujala
इसी दौरान रायबरेली की ओर जा रही तेज रफ्तार कार नाले पर चढ़ गई और गुमटी को जोरदार टक्कर मार दी। इससे चारों जख्मी हो गए। अस्पताल में रीना और कुलदीप ने दम तोड़ दिया। गुस्साए लोगों ने कार चालक की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने उसे छुड़ाकर थाना भेजा। इसके बाद ग्रामीणों ने हाइवे जाम कर दिया। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया तो हाथापाई करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
कुछ लोगों ने ईंटें, गिट्टियां उठाकर फेंकना शुरू कर दिया। पथराव से कई वाहनों के शीशे टूट गए। जवाब में पुलिस ने भी पत्थर चलाए। करीब दो घंटे तक अराजकता रही। एसपी आदित्य लंगहे और तहसीलदार ज्ञानेंद्र सिंह ने माहौल नियंत्रित किया। एसपी ने बताया कि कार चालक पर केस दर्ज कर लिया गया है। कार का रजिस्ट्रेशन जौनपुर के इमरान परवेज के नाम पर है। कार चला रहे मोहम्मद परवेज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
अधिक गति से छूटा कार से नियंत्रण
मोहम्मद परवेज ने बताया कि वह रायबरेली की तरफ जा रहा था कि तभी मस्तीपुर गांव के पास मवेशी सड़क पर आ गया। टक्कर से बचने के लिए स्टेयरिंग मोड़ी, लेकिन कार की गति कुछ ज्यादा होने से वाहन अनियंत्रित हो गया।
मोहम्मद परवेज ने बताया कि वह रायबरेली की तरफ जा रहा था कि तभी मस्तीपुर गांव के पास मवेशी सड़क पर आ गया। टक्कर से बचने के लिए स्टेयरिंग मोड़ी, लेकिन कार की गति कुछ ज्यादा होने से वाहन अनियंत्रित हो गया।