फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आईएस आतंकी अबू यूसुफ का है इनामुल हक से कनेक्शन!, मेल खा रही हैं दोनों की गतिविधियां

Tue, 25 Aug 2020 11:26 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 25 Aug 2020 11:26 AM IST
विज्ञापन
Delhi ISIS Terrorist Abu Yusuf News Connections between IS terrorist Abu Yusuf and Inamul Haq are also being searched
यूसुफ और इनामुल - फोटो : अमर उजाला
दो महीने पहले बरेली से गिरफ्तार किए गए इनामुल और दिल्ली स्पेशल सेल द्वारा गिरफ्तार यूसुफ के बीच का कनेक्शन सुरक्षा एजेंसियां खंगाल रही हैं। जिस रास्ते पर चलकर यूसुफ यहां तक पहुंचा उसी रास्ते पर इनामुल और उसके साथी भी चल रहे थे, इनामुल को यूपी एटीएस ने जून महीने में बरेली से दबोच लिया था।
Delhi ISIS Terrorist Abu Yusuf News Connections between IS terrorist Abu Yusuf and Inamul Haq are also being searched
इनामुल - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल यूसुफ और इनामुल की जो गतिविधियां थीं, वे काफी मेल खा रही हैं। हालांकि इनामुल और उसके साथियों ने जो करने की सोची थी, यूसुफ उसे अंजाम देने की स्थिति में आ गया था। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि कहीं इनामुल और यूसुफ के बीच पहले से कोई कनेक्शन तो नहीं था?
Delhi ISIS Terrorist Abu Yusuf News Connections between IS terrorist Abu Yusuf and Inamul Haq are also being searched
इनामुल हक - फोटो : अमर उजाला
जब एटीएस के हाथ बरेली से इनामुल लगा था, उस समय इनामुल की कुछ फेसबुक आईडी के बारे में जानकारी मिली थी जिसके आधार पर कश्मीर से एक युवक को गिरफ्तार भी किया गया था। अब यह तलाश की जा रही है कि कहीं यूसुफ किसी अन्य नाम से तो इनामुल से नहीं जुड़ा हुआ था?
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi ISIS Terrorist Abu Yusuf News Connections between IS terrorist Abu Yusuf and Inamul Haq are also being searched
isis terrorist Abu Yusuf - फोटो : अमर उजाला
यूपी एटीएस आज करेगी यूसुफ से पूछताछ 
सूत्रों का कहना है कि दिल्ली की स्पेशल सेल ने मंगलवार को यूपी एटीएस को पूछताछ का समय दिया है। इसके लिए लखनऊ से एक अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी को दिल्ली भेजा जा रहा है। 
विज्ञापन
Delhi ISIS Terrorist Abu Yusuf News Connections between IS terrorist Abu Yusuf and Inamul Haq are also being searched
गिरफ्तार आतंकी अबु युसूफ - फोटो : अमर उजाला
साथ ही नोएडा एटीएस यूनिट के अधिकारी भी दिल्ली में पूछताछ के समय मौजूद रहेंगे। एटीएस यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि आखिर उसके निशाने पर यूपी की कौन-कौन सी जगह थी और उसकी मंशा क्या थी?
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed