फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर में 11 घंटे चला मौत का खेल, दो लोग जिंदा दफन, तीन बचाए गए

Fri, 15 Jul 2016 11:55 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 15 Jul 2016 11:55 AM IST
विज्ञापन
two men buried under mound rescuing buffalo
कानपुर में दो लोगों की मौत - फोटो : ओपी वाधवानी, अमर उजाला-कानपुर
कानपुर के महाराजपुर इलाके के चांदनपुर गांव में बुधवार शाम एक भैंस को निकालने में मिट्टी का टीला भरभराकर धंस गया। इस घटना में भैंस समेत पांच लोग मिट्टी में दब गए। देररात तक बचाव कार्य चलता रहा तब जाकर तीन लोगों को निकाला जा सका। वहीं दो लोगों की मौत हो गई।
two men buried under mound rescuing buffalo
कानपुर में दो लोगों की मौत - फोटो : amar ujala
बुधवार शाम चार बजे अवधेश की भैंस बोरवेल में गिर गई थी। जिसे निकालने के लिए शाम सात बजे अवधेश अपने बटाईदार पुतान को लेकर बोरवेल के बगल में खोदे गए दूसरे गड्ढे में उतरा था। भैंस को ऊपर खींचने के प्रयास में ही मिट्टी का टीला धंसा और ऊपर से प्रताप, अभिमन्यु, सूरज भी नीचे गिरकर मिट्टी में दब गए। ऊपर से गिरने वाले तीनों लोगों को तो किसी तरह बाहर निकाल लिया गया था, लेकिन अवधेश और पुतान मिट्टी में ही दबे रहे।
two men buried under mound rescuing buffalo
कानपुर में दो लोगों की मौत - फोटो : ओपी वाधवानी, अमर उजाला-कानपुर
गुरुवार  सुबह करीब 6 बजे जब खुदाई करती मशीन के साथ एक कटा हाथ लोगों के सामने आया तो सभी के होश फाख्ता हो गए। मिट्टी धसकने की वजह से बोर में उतरना किसी के बूते की बात नहीं थी, लिहाजा फंसे हुए लोगों के परिजनों की सहमति के बाद आखिर में जेसीबी से ही उन्हें बाहर निकालने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
two men buried under mound rescuing buffalo
कानपुर में दो लोगों की मौत - फोटो : ओपी वाधवानी, अमर उजाला-कानपुर
लगभग 20  मिनट बाद ज्यों ही मशीन ने दोनों के क्षत विक्षत शव बोर वेल से बाहर निकाले तो परिजनों में चीख पुकार मच गई। ट्यूबवेल के बोर में गिरे अवधेश (28) और उसके बटाईदार पुतान (23) की मौत हो गई। पुलिस, प्रशासन और सेना के जवानों ने 11 घंटे की मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से उनका शव मिट्टी के ढेर से निकाला
विज्ञापन
two men buried under mound rescuing buffalo
दो लोगों की मौत - फोटो : ओपी वाधवानी, अमर उजाला-कानपुर
एसडीएम विनीत सिंह ने मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष और पारिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed