फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंडोनेशिया की शीर्ष चोटी पर भी अरुणिमा ने लहराया तिरंगा

Fri, 15 Jul 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबेडकरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबेडकरनगर Updated Fri, 15 Jul 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
Arunima sinha Climbs at sixth highest peak of the world.

माउंट एवरेस्ट विजेता पद्मश्री अरुणिमा सिन्हा ने इंडोनेशिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी कारस्टेंस पर भी तिरंगा लहरा दिया है। उन्होंने सात सदस्यीय दल के साथ 8 जुलाई को सुबह 10.45 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 7.45 बजे) चोटी पर तिरंगा फहराया।

Arunima sinha Climbs at sixth highest peak of the world.

दुनिया की यह छठवीं चोटी है जिसे अरुणिमा ने फतह किया है। बृहस्पतिवार को लखनऊ पहुंची अरुणिमा ने अपनी उपलब्धि को देश के युवाओं व असहाय लोगों को समर्पित किया है।

Arunima sinha Climbs at sixth highest peak of the world.

अरुणिमा का कहना है कि अगला लक्ष्य दिसंबर में माउंट विंसन (अंटार्कर्टिका) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई करके सातों महाद्वीपों के लक्ष्य को पूरा करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Arunima sinha Climbs at sixth highest peak of the world.

हमेशा बर्फ जमी रहती है इस चोटी पर
कारस्टेंस चोटी की ऊंचाई 4,884 मीटर है। इस पर हमेशा बर्फ जमी रहती है। अपनी उपलब्धि पर अरुणिमा का कहना है, ‘चढ़ाई काफी दुर्गम रही। आज भी मुझे पैरों में दर्द हो रहा है। हालांकि तिरंगा फहराने की खुशी ने इस दर्द को भुला दिया है।’

विज्ञापन
Arunima sinha Climbs at sixth highest peak of the world.

इसके पहले वह दक्षिण अमेरिका (अर्जेन्टीना) की 6962 मीटर ऊंची चोटी अंकाकागुआ पर फतह हासिल कर चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed