फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बालाजी मंदिर जा रहे थे पांच दोस्त, एक्सप्रेस-वे पर कार पलटी, दो की मौत

Wed, 24 Jul 2019 12:42 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 24 Jul 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
two friends died and three injured in an accident
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त पड़ी कार - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में दर्शन करने कार से जा रहे पांच दोस्त गंभीर दुर्घटना का शिकार हो गए। सोमवार दोपहर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में सिरधरपुर गांव के पास टायर फटने से तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर 20 फिट हवा में उछलकर सड़क की दूसरी लेन में जाकर पलट गई, जिनमें दो दोस्तों की मौत हो गई जबकि तीन की हालत गंभीर है।
two friends died and three injured in an accident
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त पड़ी कार - फोटो : अमर उजाला
घायलों को बांगरमऊ सीएचसी से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया है। कैंट थाना के कुलीखेड़ा निवासी सत्यार्थ (25) पुत्र जसवंत अपने दोस्त गोसाईंगंज के कल्लीखेड़ा गांव निवासी कुलवंत सिंह यादव (21) पुत्र राजेंद्र यादव, डीआरएस कॉलोनी मानकनगर लखनऊ निवासी पुनीत यादव (25), बुलाकी अड्डा लखनऊ निवासी शुभम (24) पुत्र समर बहादुर और आशीष (24) पुत्र बसंतलाल लखनऊ के केकेसी कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष के छात्र हैं।
two friends died and three injured in an accident
सत्यार्थ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
ये सभी पुनीत यादव की कार से सोमवार दोपहर मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करने जा रहे थे। बांगरमऊ कोतवाली के सिरधरपुर के पास टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में जाकर पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
two friends died and three injured in an accident
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त पड़ी कार - फोटो : अमर उजाला
घायलों को यूपीडा के कर्मचारियों व यूपी 100 के पुलिसकर्मियों ने बाहर निकाला और बांगरमऊ सीएचसी भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
two friends died and three injured in an accident
कुलवंत (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

रास्ते में सत्यार्थ व कुलवंत की मौत हो गई। पुलिस ने परिवारीजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  
परिवार का सबसे छोटा था कुलवंत
कुलवंत की मौत की खबर सुनते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पिता राजेंद्र ने बताया कि वह रेलवे से सेवानिवृत्त हैं। घर पर पत्नी सुशीला के अलावा बेटे बलवंत व जसवंत है। कुलवंत सोमवार सुबह ही बालाजी के दर्शन करने की बात कहकर घर से निकला था। वह विद्यांत कॉलेज से बीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed