{"_id":"5a071e3a4f1c1b59678bb04d","slug":"two-died-in-accident-in-itaunja-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कुचलकर अलग हो गया युवक का पैर, सड़क हादसों में दो की मौत व 12 जख्मी, तस्वीरें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुचलकर अलग हो गया युवक का पैर, सड़क हादसों में दो की मौत व 12 जख्मी, तस्वीरें
Sat, 11 Nov 2017 09:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 11 Nov 2017 09:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लखनऊ के इटौंजा थानाक्षेत्र में शनिवार को हुए सड़क हादसों में वैन चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि शिक्षिका समेत 12 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पीड़ितों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी वाहन चालक की तलाश कर रही है। (हादसे में युवक का पैर बुरी तरह कुचल गया।)
2 of 4
इंस्पेक्टर चंद्रभान सिंह ने बताया कि इटौंजा के खोरिया गांव निवासी शिव बहादुर का बेटा चंद्रशेखर विकासन नगर निवासी अतुल दुबे का वैन चलाता था। शनिवार सुबह वह वाहन मालिक की करीबी इटौंजा के वार्ड नंबर पांच निवासी हेमा श्रीवास्तव को महाराज टीकन नाथ शिक्षा निकेतन मिसुपिपरी छोड़ने जा रहा था। कुम्हरावां रोड स्थित भिखारीपुर-महोना के पास उल्टी दिशा से आ रही बेकाबू डीसीएम ने टक्कर मार दी।
3 of 4
हादसे में वैन में सवार दोनों लोग घायल हो गए और चालक डीसीएम छोड़कर भाग निकला। ग्रामीणों की मदद से पुलिस घायलों को साढ़ामऊ अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने चालक रिंकू को मृत घोषित कर दिया। जबकि हेमा की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने डीसीएम कब्जे में ले ली है। मृतक के परिवार में पत्नी सुनीता के अलावा दो बच्चे हैं। पुलिस ने वैन मलिक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह ने बताया कि इटौंजा के वार्ड नंबर पांच निवासी रमजान का बेटा शफीक (30) टेलर था। शनिवार सुबह वह इटौंजा से माल लादकर टैंपो से लखनऊ जा रहा था। साढ़ामऊ अस्पताल के पास टैंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टैंपो में सवार शफीक समेत, विशाल, अंकिता, धर्मेंद्र, इटौजा निवासी हिना व सितापुर के रामपुर कलां निवासी रामनाथ, कमलापुर निवासी दीपू सहित 11 लोग घायल हो गए। पुलिस घायलों को साढ़ामऊ अस्पताल ले गई, जहां से शफीक ट्रॉमा रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।