श्रावस्ती में मंगलवार देर रात निर्माणाधीन पुल की सरिया पर स्कार्पियो गिरने से युवती व उसके रिश्तेदार की मौत हो गई। हादसा इकौना थाना क्षेत्र में बौद्ध परिपथ पर ग्राम भगवान पुर बनकट के पास हुआ।
थाना ललिया बलरामपुर के ग्राम लालपुर विसुनपुर निवासी शौकत अली पुत्र सोहबत उम्र (45) अपने साढ़ू बहराइची की पुत्री शकीना निवासी मोहल्ला बलुहा थाना कोतवाली बलरामपुर के साथ स्कार्पियो से घर लौट रहे थे।
3 of 5
हादसा
- फोटो : amar ujala
गाड़ी जब बौद्ध परिपथ पर भगवानपुर बनकट के पास निर्माणाधीन पुल के पास पहुंची तभी अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। पुल पर लगी सरिया की चपेट में आने से शकीना और शौकत अली की मौके पर ही मौत हो गई।
4 of 5
हादसा
- फोटो : amar ujala
आशंका जताई जा रही है कि चालक को झपकी आने से हादसा हुआ। हादसा होते ही लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना राहगीरों ने अपने मोबाइल से स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक राजितराम व उपनिरीक्षक कामेश्वर राय ने जे सी बी की सहायता से शव को बाहर निकलवाया।
5 of 5
हादसा
- फोटो : amar ujala
उसके बाद शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।