{"_id":"601a353f853d0f3cf432fd9a","slug":"two-accidents-in-bahraich-because-of-fog","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बहराइच में दो अलग-अलग जगहों पर एक जैसे हादसे, वजह भी एक और हादसे में शामिल वाहन भी एक जैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में दो अलग-अलग जगहों पर एक जैसे हादसे, वजह भी एक और हादसे में शामिल वाहन भी एक जैसे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:01 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बहराइच के तराई में घना कोहरा जानलेवा हादसे का सबब बन गया है। मंगलवार रात दो अलग-अलग जगह हुए हादसों में 12 लोग घायल हो गए। बहराइच-गोण्डा मार्ग पर सवारियों से भरी बोलेरो और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। जिसमें आठ लोग घायल हुए हैं। वहीं बहराइच-लखनऊ हाईवे पर हुई ट्रक और बोलेरो में भिड़ंत में श्रावस्ती निवासी चार लोग घायल हुए हैं।
2 of 6
- फोटो : amar ujala
मंगलवार की रात लगभग पौने 12 बजे पयागपुर थाना क्षेत्र के बहराइच-गोंडा मार्ग पर तुलसीराम पुरवा ढाबे के सामने ट्रक नंबर यूपी 53 AT 5671 में बोलेरो यूपी 40 AM 8269 पीछे से घुस गयी जिससे हादसे में बोलेरो सवार 8 लोग घायल हो गए।
3 of 6
- फोटो : amar ujala
आगे बैठे ड्राइवर एवं एक बच्ची समेत तीन लोग बोलेरो में फंस गए थे। जिन्हें कटर मशीन मंगाकर दरवाजे एवं डैशबोर्ड को काट कर आसपास के लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। सभी को इलाज के लिए सीएचसी पयागपुर जे जाया गया। जहां से 3 लोगों को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
- फोटो : amar ujala
बोलेरो में सवार सभी लोग गोण्डा से कोट बाजार थाना पयागपुर जा रहे थे। एसओ मुकेश सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : amar ujala
उधर, बहराइच-लखनऊ हाईवे पर बुधवार की सुबह सात बजे के करीब थाना फखरपुर अंतर्गत गीता पेट्रोल पंप के सामने ट्रक और बोलेरो आपस में भिड़ गए। सूचना पर थाना प्रभारी फखरपुर श्रीप्रकाश त्रिपाठी, उपनिरीक्षक दिग्विजय सिंह व अन्य कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो यूपी 40 एल 8300 और ट्रक नंबर यूपी 78 BT 8972 को जेसीबी की मदद से सड़क के किनारे कराया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।