फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आतंकी हमले में जवान हुए शहीदों को दी गई श्रद्घांजलि, तस्वीरें

Mon, 27 Jun 2016 02:09 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 27 Jun 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
Tribute to martyrs in Lucknow.

जम्मू-कश्मीर के आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के तीन कर्मियों कांस्टेबल कैलाश यादव, एसआई संजय कुमार व कुक राजेश सिंह के पार्थिव शरीर रविवार रात एयर इंडिया के विमान से राजधानी स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट लाए गए। शस्त्रों को नीचे झुकाकर व पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को सलामी दी गई। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को पैतृक निवास रवाना कर दिया गया।

Tribute to martyrs in Lucknow.

उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर हाइवे पर स्थित पांपोर में आंतकियों ने घात लगाकर शनिवार को हमला बोल दिया था, जिसमें सीआरपीएफ के आठ जवान शहीद व 20 घायल हो गए थे।

Tribute to martyrs in Lucknow.

शहीद होने वाले जवानों में उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में रहने वाले 34 वर्षीय कांस्टेबल कैलाश कुमार यादव, जौनपुर निवासी 43 वर्षीय एसआई संजय कुमार व इलाहाबाद के 32 वर्षीय राजेश कुमार सिंह शामिल थे। इन तीनों जवानों के पार्थिव शरीर रविवार को एयर इंडिया की फ्लाइट से अमौसी एयरपोर्ट लाए गए। रात 8.35 मिनट पर फ्लाइट की लैंडिंग हुई, जिसके बाद एयरपोर्ट पर पूरा माहौल गमगीन हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tribute to martyrs in Lucknow.

सीआरपीएफ के ग्रुप केंद्र बिजनौर के जवानों व आला अधिकारियों की आंखें नम हो गईं। शहीदों के पार्थिव शरीर को सीआरपीएफ के वाहनों से सड़क मार्ग के जरिए उनके निवास स्थानों के लिए रवाना कर दिया गया।

विज्ञापन
Tribute to martyrs in Lucknow.

इस मौके पर सीआरपीएफ सेंट्रल सेक्टर के आईजीपी पीके पांडेय, डीआईजीपी भानू प्रताप सिंह, डीआईजी रेंज लखनऊ आरएच रौतेला, डीआईजी अमेठी सेक्टर एसी पाराशर व ग्रुप केंद्र बिजनौर के जवान मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed