फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम का चयन, साक्षी मलिक को सीधी इंट्री, कोच बोले- जीतेंगे चार मेडल

Mon, 11 Jun 2018 09:24 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 11 Jun 2018 09:24 AM IST
विज्ञापन
 trial for women wrestling team for jakarta asian games.
कुश्ती - फोटो : amar ujala

रविवार को लखनऊ के साई सेंटर में सुबह से देश भर के चुनिंदा महिला पहलवानों का जमावड़ा लगा हुआ था। मौका था जकार्ता एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम के चयन का। विनेश (50 किग्रा) और साक्षी मलिक (62 किग्रा) को सीधा प्रवेश मिलने के बाद चार भार वर्गों में चयन के लिए कांटे का मुकाबला देखने को मिला। इसमें प्रदर्शन के आधार पर पिंकी (53 किग्रा), पूजा डांडा (57 किग्रा), दिव्या काकरान (68 किग्रा) और किरन (76 किग्रा) ने भारतीय टीम का टिकट हासिल करने में सफल रही।

 trial for women wrestling team for jakarta asian games.
कुश्ती - फोटो : amar ujala

हालांकि चारों भारवर्गों में कड़ा मुकाबला होने की शुरू से ही उम्मीद थी, लेकिन पूजा डांडा ने अपने वर्ग में शानदार अंदाज में सभी मुकाबले जीतते हुए एशियन गेम्स के लिए खुद को मजबूत दावेदार के रूप में पेश किया। उन्होंने फाइनल में ललिता को 8-0 के बड़े अंतर से पराजित किया। ट्रायल का सबसे बड़ा मुकाबला 68 किग्रा में यूपी की दिव्या काकरान और नवजोत कौर के बीच खेला गया।

 trial for women wrestling team for jakarta asian games.
कुश्ती - फोटो : amar ujala

बेहद कड़े मुकाबले में कॉमनवेल्थ की कांस्य पदक विजेता दिव्या काकरान ने एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने वाली नवजोत कौर को 2-0 से मात दी। 53 किग्रा में पिंकी और शीतल के बीच भी कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसमें पिंकी ने 2-1 के नजदीकी अंतर से जीत दर्ज की। 76 किग्रा के फाइनल में कॉमनवेल्थ गेम्स की कांस्य पदक विजेता किरन ने पूजा को 3-1 से पराजित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
 trial for women wrestling team for jakarta asian games.
कुश्ती - फोटो : amar ujala

भारतीय महिला टीम के कोच कुलदीप मलिक का कहना है, ‘जैसी हमने संभावित टीम सोची थी, लगभग वहीं टीम सामने निकलकर आई है। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों ने अपने दमखम से साबित कर दिया कि जकार्ता एशियन गेम्स में भारत की चुनौती इस बार तगड़ी होने वाली है। हम कम से कम चार पदक जीतने का लक्ष्य लेकर उतरेंगे।’

विज्ञापन
 trial for women wrestling team for jakarta asian games.
कुश्ती - फोटो : amar ujala

संगीता और रितु फोगाट ने नहीं दिया ट्रायल में भाग
भारतीय महिला कुश्ती टीम के ट्रायल में संगीता और रितु फोगाट भाग नहीं ले सकी। भारतीय कुश्ती संघ के सूत्रों के अनुसार दोनों ही लंबे समय से विदेश में कुश्ती की ट्रेनिंग कर रही थी। ट्रायल के लिए दोनों का आना भी तय था, लेकिन उनकी फ्लाइट समय से लखनऊ नहीं आ सकी, जिसके कारण उनके हाथ से एशियन गेम्स में भाग लेने का मौका निकल गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed