फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब रैंप पर कैटवॉक करने उतरे ट्रांसजेंडर, देखें तस्वीरें...

Sat, 05 Aug 2017 09:38 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 05 Aug 2017 09:38 AM IST
विज्ञापन
Transgender walk on ramp
रैंप पर कैटवॉक करते ट्रांसजेंडर

मांगलिक कार्यक्रमों पर ढोल बजाने और बधाई गाने वाले ट्रांसजेंडर जब फैशन शो का हिस्सा बने तो देखने वालों ने दांतों तले उंगली दबा ली। वे उमराव जान के लोकप्रिय गीत इन आंखों की मस्ती के... की पृष्ठभूमि में गाडगे सभागार के मंच पर उतरे। देर शाम तक चले कार्यक्रम में उन्होंने जमकर कैटवाक किया और खूब तालियां भी बटोरीं।

Transgender walk on ramp
रैंप पर कैटवॉक करते ट्रांसजेंडर

ये शायद पहली बार था जब शादी, पार्टी पर अपनी कला का प्रदर्शन करने वाले ट्रांसजेंडर एक स्टेज पर अपनी अलग तरह की परफॉर्मेंस दे रहे थे। ये सभी ट्रांसजेंडर एक पहल नामक कार्यक्रम में लिंग भेदभाव के खिलाफ एकजुट थे और लैंगिक समानता की मांग कर रहे थे।

Transgender walk on ramp
रैंप पर कैटवॉक करते ट्रांसजेंडर

फैशन शो में मोहिनी, कशिश, सुमन, कजरी, शोभा, मोहिता, चमन, डिंपी, खुशी, शहाना, जुबैदा शामिल थे। ट्रांसजेंडर पायल इस कार्यक्रम में शो स्टापर के तौर पर शामिल हुईं। समारोह में लिंग भेदभाव पर आधारित नाटक का मंचन हुआ तथा लघु फिल्म भी दिखाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Transgender walk on ramp
रैंप पर कैटवॉक करते ट्रांसजेंडर

शुरूआत में राघवेंद्र ने नृत्य प्रस्तुत किया। ट्रांसजेंडर पायल ने कहा कि यह शुरूआत है और जल्द ही अन्य आयोजन भी होंगे। समारोह में पूर्व संस्कृति सचिव हरिओम, मैं पायल पुस्तक के लेखक महेंद्र भीष्म सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Transgender walk on ramp
रैंप पर कैटवॉक करते ट्रांसजेंडर

देश में ट्रांसजेंडर को उनका हक देने की पहल काफी समय से चल रही है। सुप्रीम कोर्ट से आदेश के बाद उन्हें सरकारी तौर पर तो पहचान मिल गई है, लेकिन समाज में आज भी उन्हें वह दर्जा नहीं हासिल हो सका है, जो एक आम इंसान को ‌मिलता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed