असम में आंदोलन के चलते ये ट्रेनें रहेंगी बाधित, इस गाड़ी में लगेगी अतिरिक्त बोगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम में चल रहे रेल रोको आंदोलन के कारण डिब्रूगढ़ से लालगढ़ के बीच चलने वाली अवध-असम एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस का संचालन 13 व 14 दिसंबर को बाधित रहेगा। 13 दिसंबर को डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ कैंसिल रहेगी, जबकि दूसरी ओर लालगढ़ से डिब्रूगढ़ जाने वाली अवध-असम एक्सप्रेस लालगढ़ से चलेगी और 14 दिसंबर को लखनऊ में निरस्त रहेगी।
वहीं यात्रियों की सुविधा के लिए 13 दिसंबर को आनंदविहार टर्मिनस मऊ एक्सप्रेस में आनंदविहार टर्मिनस से स्लीपर की एक अतिरिक्त बोगी लगाई जाएगी।
एक नंबर प्लेटफॉर्म पर शेड तैयार
चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर शेड बनकर तैयार हो गया है। यह शेड रेल मेल सेवा के सामने बने फुटओवर ब्रिज तक बढ़ाया गया है। इससे पैसेंजरों को सर्दी में खुले आसमान में ट्रेन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। दरअसल, चारबाग स्टेशन पर कुल नौ प्लेटफॉर्म हैं।
इसमें प्लेटफॉर्मों व शेडों की लंबाई बढ़ाने के पुराने प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू कर दिया गया है। इसी क्रम में रेलवे प्रशासन ने एक नंबर प्लेटफॉर्म की शेडिंग बढ़ाने का काम शुरू किया था, इसके पूरा होने से यात्रियों को राहत मिलने लगेगी।