फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिस यूनिवर्सिटी में चपरासी हैं पापा, उसी में बेटी बनी गोल्ड मेडलिस्ट

Thu, 21 Jan 2016 12:04 PM IST
Updated Thu, 21 Jan 2016 12:04 PM IST
विज्ञापन

जिस यूनिवर्सिटी में चपरासी हैं पापा, उसी में बेटी बनी गोल्ड मेडलिस्ट

topper of bbau university is daughter of peon

मन में चाह हो तो कोई भी अड़चन मंजिल पर पहुंचने से नहीं रोक सकती। कुछ लोग अपनी असफलता को छुपाने के लिए जीवन की समस्याओं का परदा ओढ़ लेते हैं तो कुछ संघर्ष करके सफलता की सुनहरी इबारत लिखते हैं।

जिस यूनिवर्सिटी में चपरासी हैं पापा, उसी में बेटी बनी गोल्ड मेडलिस्ट

topper of bbau university is daughter of peon

कुछ ऐसी ही है बीबीएयू में आरक्षित वर्ग से एमसीए टॉपर रत्ना रावत की कहानी। जिन्‍होंने मोमबत्ती की रोशनी में पढ़कर मेडल पर कब्जा जमाया है।

जिस यूनिवर्सिटी में चपरासी हैं पापा, उसी में बेटी बनी गोल्ड मेडलिस्ट

topper of bbau university is daughter of peon

खास बात ये है कि पीजीआई के पास स्थित कल्ली पूरब निवासी रत्ना के पिता उसी यूनिवर्सिटी में चपरासी हैं जिसमें इसने टॉप किया है। रत्ना कहती है कि उन्हें असल प्रेरणा अपने पिता बृज मोहन से ही मिलती है, जिन्होंने चपरासी की नौकरी करते हुए बीएससी की पढ़ाई पूरी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिस यूनिवर्सिटी में चपरासी हैं पापा, उसी में बेटी बनी गोल्ड मेडलिस्ट

topper of bbau university is daughter of peon

रत्ना ने बताया कि उसे पढ़ाई के दौरान कई समस्याओं का सामना करना पड़ा। जिस जगह वह रहते हैं अक्सर ही बिजली की आवाजाही रहती है। ऐसे में उसे मोमबत्ती की रोशनी में पढ़ना पड़ा। घर के आसपास रात में अक्सर ही वहां मारपीट और शोर-शराबे की आवाज होती है जिसमें उसके लिए पढ़ना आसान नहीं था, लेकिन कोई भी बाधा रत्ना को आगे बढ़ने से न रोक सकी।

विज्ञापन

जिस यूनिवर्सिटी में चपरासी हैं पापा, उसी में बेटी बनी गोल्ड मेडलिस्ट

topper of bbau university is daughter of peon

छह भाई बहनों में सबसे बड़ी रत्ना का सपना एकेडमिक्स में जाने का है। रिसर्च में जाने की तैयारी के साथ ही वह एक निजी कंपनी में नौकरी भी कर रही है, जिससे पिता पर आर्थिक बोझ कम हो सके और पिता के लिए कर्ज को चुकाने में सहायता कर सकें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed