फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखें IAS वीक में किस अफसर को मिला, ‘छलिया मेरा नाम, छलना मेरा काम’ टाइटल

Sat, 17 Dec 2016 04:23 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Sat, 17 Dec 2016 04:23 PM IST
विज्ञापन
titles for officers during ias service dinner
आईएएस अफसर - फोटो : amar ujala

यूपी आईएएस एसोसिएशन के  ‘सर्विस-डिनर’ के  दौरान अफसरों को एक से बढ़कर एक  टाइटल से नवाजा गया। दिन में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की खरी-खरी और मुख्य सचिव राहुल भटनागर की सख्त समीक्षा के बाद डिनर के लिए अफसर एमबी क्लब में जुटे। यहां गीत-संगीत की महफिल सजी तो देर रात तक अधिकारियों के ठहाके गूंजते रहे।

titles for officers during ias service dinner
आईएएस अफसर - फोटो : amar ujala

अधिकारियों की छवि के अनुरूप ही उन्हें टाइटल दिए गए। किसी को भी साधने में माहिर लखनऊ के जिलाधिकारी सत्येंद्र सिंह के लिए टाइटल पेश किया गया- छलिया मेरा नाम, छलना मेरा काम, हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, सबको मेरा सलाम। 

titles for officers during ias service dinner
आईएएस अफसर - फोटो : amar ujala
अनुराग यादव सपा सरकार में जलवेदार अफसर माने जाते रहे हैं। वे डीएम लखनऊ और सचिव पीडब्ल्यूडी जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं, लेकिन इस समय खादी ग्रामोद्योग जैसे कम महत्व वाले महकमे के सचिव हैं। उनके लिए कहा गया- अरे फिरते थे जो बड़े ही सिकंदर बने हुए, बैठे हैं उनके दर पर कबूतर बने हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
titles for officers during ias service dinner
आईएएस अफसर - फोटो : डेमो
प्रमुख सचिव सूचना नवनीत सहगल दुर्घटना में चोट खाने के बाद स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। उनके लिए साथियों ने दुआ की-सदा खुश रहे तू जफा करने वाले, दुआ कर रहे हैं दुआ करने वाले। 
 
विज्ञापन
titles for officers during ias service dinner
आईएएस अफसर - फोटो : amar ujala

अनिल सागर के लिए, ‘ए दिल आवारा चल-फिर वही दोबारा चल’ तो प्रमुख सचिव नियुक्ति सहित तमाम बड़े-बड़े ओहदे संभालने वाले केएस अटोरिया को ‘हमको ऐसा वैसा न समझो, हम बड़े काम की चीज...’ से नवाजा गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed