लखनऊ के माल थाने से चंद कदम की दूरी पर चोरों ने शनिवार रात भरावन रोड स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक को निशाना बनाया। उन्होंने बैंक की उत्तरी दीवार के पास बेंच लगाकर ग्रिल को तोड़ा और स्ट्रांग रूम तक पहुंच गए, लेकिन स्ट्रांग रूम के दरवाजे पर हाथ रखते ही सायरन बज गया और वे भाग गए।
2 of 5
इंडियन ओवरसीज बैंक की ग्रिल तोड़कर घुसे चोर
- फोटो : अमर उजाला
वहीं सायरन की आवाज से कस्बे में हड़कंप मच गया, लेकिन पुलिस सोती रही। यह हाल तब है जबकि बैंक के ऊपरी मंजिल पर करीब छह पुलिसकर्मियों का आवास है। ये सभी माल थाने में ही तैनात हैं।
3 of 5
इंडियन ओवरसीज बैंक की ग्रिल तोड़कर घुसे चोर
- फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि सायरन की आवाज सुनकर कुछ दूर पर खड़ी पीआरवी टीम वारदात स्थल पहुंची, लेकिन न तो उसने पड़ताल की और न ही थाने को सूचना दी। वहीं चंद कदमों की दूरी पर मौजूद थाने में किसी भी पुलिसकर्मी को सायरन की आवाज नहीं सुनाई दी।
4 of 5
इंडियन ओवरसीज बैंक की ग्रिल तोड़कर घुसे चोर
- फोटो : अमर उजाला
सुबह पहुंची पुलिस, दर्ज हुआ केस
बैंक के पड़ोस के दुकानदारों ने रविवार सुबह बैंक का ग्रिल टूटा देखा तो इसकी सूचना सीओ शेषमणि पाठक, शाखा प्रबंधक संदीप सिंह को दी। संदीप सिंह के अनुसार चोर बैंक के अभिलेखों को इधर-उधर बिखेरने के अलावा कुछ नहीं कर सके।
5 of 5
इंडियन ओवरसीज बैंक की ग्रिल तोड़कर घुसे चोर
- फोटो : अमर उजाला
बैंक को कोई आर्थिक क्षति नहीं हुई है। वहीं शाखा प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।