फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राफेल संग पंडालों में विराजेंगी मां दुर्गा, भक्तों को अनोखे अंदाज में देंगी आशीर्वाद

Fri, 12 Oct 2018 01:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 12 Oct 2018 01:15 PM IST
विज्ञापन
theme of durga puja
- फोटो : डेमो
लखनऊ में इस बार दुर्गा पूजा पंडालों में मां जगतजननी हर बार की तरह नई थीमों पर विराजेंगी। लेकिन नगर में सबसे अनोखी थीम पर कैंट में तैयारी चल रही है। यहां माता रानी लड़ाकू विमान राफेल के मॉडल के साथ पंडाल में विराजेंगी। कैंट पूजा समिति के निहार डे ने बृहस्पतिवार को बताया कि जिस प्रकार राफेल विमान सबसे मजबूत माना जाता है, उसी प्रकार मां हमारे देश को इस अनोखी तकनीक से अभेद्य बना मजबूती प्रदान करें।
theme of durga puja
मंदिर की थ्रीडी लाइटों से सजावट - फोटो : amar ujala
देश को मां यही वरदान दें, कि दुश्मन हमसे थर-थर कांपें। इसकी अरदास की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए पंडाल में मां की प्रतिमा संग राफेल लड़ाकू विमान का मॉडल रखा जाएगा, जिसे कलाकार तैयार कर रहे हैं। पूजन में तमाम सैन्य अधिकारी भी शामिल होंगे। दुर्गा पूजा से पहले नगर के अन्य दुर्गा पंडालों का बनना भी जोरों पर है। राजस्थानी महल, कोलकाता मंदिर, एस्कॉन टेंपल और नाव के आकार के पंडाल शहर में बन रहे हैं। 
theme of durga puja
मंदिर में सजावट - फोटो : amar ujala
शहर में अलग-अलग थीम पर सजेंगे पूजा पंडाल
रवीन्द्रपल्ली पूजा प्रांगण - रवीन्द्रपल्ली पूजा कमेटी की ओर से रवीन्द्रपल्ली पूजा प्रांगण में सजाया जा रहा पंडाल राजस्थानी महलों की तर्ज पर तैयार हो रहा है। कोलकाता के कलाकार राजस्थानी महलों की बनावट के मुताबिक पंडाल सजा रहे हैं। 35वें दुर्गा उत्सव में आनंद मेले के साथ ही क्लीन लखनऊ ग्रीन लखनऊ के लिए भी लोगों को प्रेरित किया जाएगा। 
साउथ वेस्ट सर्वजनिन दुर्गा पूजा  - साउथ वेस्ट सर्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से इस साल मोती नगर में होने वाली पूजा का 51वें साल में पंडाल मंदिर की थीम पर बन रहा है। गोमती नगर विस्तार में भी पारंपरिक मंदिर के रूप में पंडाल बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
theme of durga puja
मंदिर की थ्रीडी लाइटों से सजावट - फोटो : amar ujala
इंदिरानगर शिवाजी पार्क - इंदिरा नगर के शिवाजी पार्क में हो रहे श्रीश्री दुर्गा पूजा के पंडाल में मुर्शीदाबाद के प्रतिष्ठित प्राचीन मंदिर की तर्ज पर पंडाल तैयार हो रहा है। करीब 13-14 मीटर ऊंचे बन रहे पंडाल के इंटीरियर को अंदर और बाहर दोनों ओर से मंदिरों की तर्ज पर सजाया जा रहा है। 25वां साल होने की वजह से चंडीपाठ के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।
मिलन संघ सेक्टर-डी अलीगंज - मिलन संघ की ओर से सेक्टर-डी अलीगंज में दुर्गा पूजन उत्सव के 25वें साल में प्रतिमा मोरपंखी से सजेगी। मंदिरनुमा पंडाल में माता विराजेंगी।
विज्ञापन
theme of durga puja
मंदिर में सजावट - फोटो : amar ujala
सहारा एस्टेट जानकीपुरम - सहारा एस्टेट जानकीपुरम में यहां के पंडाल को वेस्ट बंगाल के मायापुर में बन रहे एस्कॉन मंदिर की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है। मंडप का आकार 120 फीट चौड़ा, 110 फिट ऊंचा और 90 फिट लंबा रहेगा। सहारा एस्टेट के मेन गेट से लेकर मंदिर आने के रास्ते को भी एस्कॉन की तर्ज पर सजाया जाएगा। बेल्जियम की लाइटिंग रहेगी। बारिश-आंधी से बचाव को 2500 बांस-बल्लियों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
बंगाली क्लब - बंगाली क्लब में 1914 से हो रही पूजा में माता की प्रतिमा एक ही लकड़ी पर परंपरागत रूप से बनाई जाएगी। पंडाल भी सज रहा है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed