{"_id":"5bbf326bbdec2250000443f9","slug":"this-is-how-yogi-adityanath-used-to-worship-in-navratra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नौ दिन एक कमरे में रहकर शक्ति उपासना करते थे योगी आदित्यनाथ, एक दिन अचानक...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ दिन एक कमरे में रहकर शक्ति उपासना करते थे योगी आदित्यनाथ, एक दिन अचानक...
Thu, 11 Oct 2018 04:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 11 Oct 2018 04:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखनाथ मंदिर स्थित दुर्गा शक्ति पीठ पर विधि विधान से कलश स्थापना की। इससे पूर्व दुर्गा मंदिर से एक शोभा यात्रा निकली। जिसमें मंदिर के साधु संत और वेदपाठी छात्र शामिल हुए।
साधुओं के हाथ में त्रिशूल तथा विशेष वाद्य यंत्र नागफनी था। जिसे बजाते हुए वे चल रहे थे। भीम सरोवर से कलश में जल भर कर यात्रा वापस मंदिर आई जहां मंत्रोच्चार के साथ कलश को स्थापित किया गया।
2 of 5
योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ शाम चार बजे गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद अपने बैठक कक्ष में पहुंचे। यहां कुछ अधिकारियों और लोगों से उन्होंने मुलाकात की। इसके बाद वे सीधे कलश स्थापना स्थल पर पहुंचे।
3 of 5
योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
भीम सरोवर से जल भरने निकले साधु संतों की शोभायात्रा का नेतृत्व मंदिर के मुख्य पुजारी कमलनाथ कर रहे थे। कलश स्थापना के दौरान संस्कृत विद्यालय के 75 छात्रों एवं अन्य आचार्यों ने मंत्रोच्चार किया। इसके बाद सीएम ने पहले गौरी-गणेश और फिर तमाम देवी-देवताओं की पूजा की। फिर शुरू हुआ सप्तशती का पाठ करीब दो घंटे तक चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
नौ दिन ऊपर के कक्ष में रहते थे योगी
परंपराओं का पालन करते हुए योगी आदित्यनाथ शारदीय नवरात्र में कलश स्थापना के बाद अपने आवास के ऊपरी कक्ष में ही नौ दिन रहते थे। सांसद रहते हुए गोरखपुर में ट्रेन हादसा होने पर एक बार ही वह आकस्मिक परिस्थिति में नीचे उतरे थे।
विज्ञापन
5 of 5
योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
हालांकि, सीएम होने के बाद पिछले वर्ष कलश स्थापना के दूसरे दिन वह लखनऊ चले गए थे। इस बार भी वह ऐसा ही करेंगे। ऐसा वह अपने राजधर्म के निर्वहन के लिए करेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।