लगातार बढ़ती गर्मी से लोग बेहाल हैं। पारे में निरंतर बढ़ोतरी जारी है। बुधवार की सुबह भी चिलचिलाती धूप के साथ हुई। घर से ऑफिस के लिए निकले लोग पसीने से तरबतर नजर आए। हालांकि, मौसम विज्ञानियों ने बुधवार को मौसमी उठापटक की संभावना जताई है।
2 of 6
गर्मी से बेहाल लोग
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले मंगलवार को राहत की उम्मीद लगाये बैठक लोगों को गर्मी ने बेहाल किया। पुरवईया संग आ रही उमस ने हालत खराब की तो शाम को हवाओं के मामूली झोंको से काम चलाऊ राहत मिली।
3 of 6
गर्मी से बेहाल लोग
- फोटो : amar ujala
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक प्रदेश में बने सिस्टम के चलते लखनऊ समेत प्रदेश के कई इलाकाें में गरज-चमक के साथ तेज अंधड़ दस्तक दे सकता है।
4 of 6
गर्मी से बेहाल लोग
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी लखनऊ समेत आसपास के इलाकों में बादलों की आवाजाही, आंशिक बदली के बीच धूल भरी आंधी भी चल सकती है। मौसम के तेवर अगले दो तीन दिनों तक ऐसे ही अंदाज में उठापटक कर सकते हैं।
5 of 6
गर्मी से बेहाल लोग
- फोटो : amar ujala
मंगलवार का दिन का अधिकतम पारा सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 40.4 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम पारा सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 29.6 डिग्री दर्ज हुआ।