फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रुक- रुक कर होती रही बूंदाबांदी, विज्ञानी बोले- मौसम के कूल-कूल तेवर रह सकते हैं बरकरार

Fri, 15 Feb 2019 02:03 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Fri, 15 Feb 2019 02:03 PM IST
विज्ञापन
temperature in lucknow in month of february
मौसम - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में शुक्रवार सुबह से ही बादलों की लुकाछिपी जारी रही। सुबह होते ही बादलों की गड़गड़ाहट के बीच कुछ देर बूंदाबांदी हुई। इसी बीच कुछ समय के लिए धूप भी खिली। एक पल के लिए लगा मौसम अब खुल जाएगा लेकिन फिर बादल छा गए और बूंदा-बांदी होने लगी।
temperature in lucknow in month of february
मौसम - फोटो : अमर उजाला
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिन भर बादलों की लुकाछुपी जारी रहेगी। साथ ही बारिश की भी संभावना जताई गई है। 
temperature in lucknow in month of february
मौसम - फोटो : अमर उजाला
इसके पहले बादलों की लुकाछिपी, बूंदाबांदी और तेज सर्द हवा के झोंकों संग बृहस्पतिवार का दिन बीता था। आसमान में छाए बादलों ने शहरियों को भारी बारिश की आशंका से डराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
temperature in lucknow in month of february
मौसम - फोटो : अमर उजाला
सुबह घर से निकलने वाले लोग गर्म कपड़ों के अलावा छाता और रेनकोट लेकर निकले, लेकिन दोपहर से पहले इक्का-दुक्का स्थानों पर हुई बूंदाबांदी ने ही लोगों को भिगोया। दोपहर में हवा के झोंकों संग छंटे बादलों ने धूप दिखाई तो शाम से पहले कस्बाई इलाकों में तेज बौछारों ने फिर से लोगों को भिगोया।
विज्ञापन
temperature in lucknow in month of february
मौसम - फोटो : अमर उजाला
पल-पल बदले मौसम के बीच दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम 23.8 दर्ज हुआ तो न्यूनतम पारा सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 14.2 दर्ज हुआ। शाम को तेज हवा के झोंकों से सिहरन जरूर बढ़ाई। मौसम विज्ञान केंद्र पर एक मिमी. से कम बारिश दर्ज की गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed