फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हो जाएं तैयार... शिक्षक भर्ती परीक्षा के बदले जाएंगे मानक, फैसले पर जल्द लगेगी मुहर

Fri, 23 Feb 2018 07:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इलाहाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Fri, 23 Feb 2018 07:03 PM IST
विज्ञापन
teachers recruitment process to be changed in uttar pradesh

उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग प्रदेश के अशासकीय कॉलेजों में शिक्षक भर्ती परीक्षा के मानक बदलने की तैयारी कर रहा है। संशोधित प्रारूप तय करने के लिए बृहस्पतिवार को आयोग में हुई बैठक के दौरान एक कमेटी का गठन किया गया।

teachers recruitment process to be changed in uttar pradesh

इसके साथ ही प्राचार्य पद पर भर्ती के लिए भी लिखित परीक्षा कराए जाने पर विचार किया जा रहा है। कमेटी ऐसे कई मुद्दों पर भी विचार कर प्रस्ताव तैयार करेगी और आयोग की अगली बैठक में उन प्रस्तावों पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी।

teachers recruitment process to be changed in uttar pradesh

आयेाग के अध्यक्ष प्रो. ईश्वर शरण विश्वकर्मा के नेतृत्व में हुई बैठक में के दौरान विज्ञापन संख्या 47 के तहत अशासकीय कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1150 पदों के लिए लिखित परीक्षा की नई गाइडलाइन बनाने पर विचार किया गया। साथ ही विधिक परामर्श भी लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
teachers recruitment process to be changed in uttar pradesh

परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए यूजीसी की गाइडलाइन के अनुरूप परीक्षा कराने पर विचार हुआ। इसके अलावा विज्ञापन संख्या 48 के तहत अशासकीय कॉलेज में प्राचार्य के 284 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा कराए जाने पर भी विचार किया गया।

विज्ञापन
teachers recruitment process to be changed in uttar pradesh

अब तक प्राचार्य पद पर नियुक्ति सीधी भर्ती के तहत होती है। इसके लिए भी विधिक परामर्श लिया गया। यह चर्चा भी हुई कि संशोधित गाइडलाइन तैयार होने के बाद नए सिरे से विज्ञापन निकालकर आवेदन मांगे जाएं या पुराने विज्ञापन के आधार पर परीक्षा कराई जाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed