तस्वीरें: जहरीली शराब कांड पर आत्मदाह की 'नौटंकी'
जहरीली शराब कांड पर नाराजगी जताते हुए बहुजन क्रांति पार्टी के नेता प्रदीप कुमार ने बुधवार को एनेक्सी के सामने सुसाइड करने की कोशिश की। हैरत की बात ये है कि वीआईपी इलाके में कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी। तस्वीरों में देखें पार्टी नेता की खुद को फूंकने की कोशिश और उन्हें बचाने के लिए हवलदार की जद्दोजहद...
(फोटो: अर्जुन साहू)
तस्वीरें: जहरीली शराब कांड पर आत्मदाह की 'नौटंकी'
लखनऊ के मलिहाबाद में जहरीली शराब से अब तक करीब 40 लोगों की मौत हो चुकी है। बहुजन क्रांति पार्टी ने अखिलेश सरकार को इन मौतों का जिम्मेदार ठहराया और इस्तीफे की मांग की। शराब कांड का विरोध करने के लिए पार्टी के युवा नेता प्रदीप कुमार करीब 10-15 लोगों को लेकर एनेक्सी पहुंचे और अखिलेश विरोधी नारे लगाए।
तस्वीरें: जहरीली शराब कांड पर आत्मदाह की 'नौटंकी'
हो सकता था बड़ा हादसा: देखते ही देखते प्रदीप कुमार ने खुद पर मिट्टी का तेल डाल लिया। हैरत की बात है, सूबे के मुखिया का ऑफिस होने के बावजूद वहां सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं था।
तस्वीरें: जहरीली शराब कांड पर आत्मदाह की 'नौटंकी'
क्या आग लगाने का था इंतजारः एनेक्सी के सामने प्रदीप ने मिट्टी का तेल उड़ेलकर माचिस जलाने की कोशिश की तब जाकर वहां एक बुजुर्ग हवलदार पहुंचा और उसने उसे रोकने की कोशिश की।
तस्वीरें: जहरीली शराब कांड पर आत्मदाह की 'नौटंकी'
सुरक्षा व्यवस्था या तमाशा: मिट्टी के तेल से पूरे भीगे प्रदीप अगर अपनी इस कोशिश में कामयाब हो जाते तो अखिलेश की नाक के नीचे फिर एक बड़ा हादसा हो जाता।