फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खेल प्रतियोगिता से लौट रहे स्कूली बच्चों की बस, ट्रक से भिड़ी, 26 घायल , एक मौत

Sat, 16 Sep 2017 09:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 16 Sep 2017 09:56 PM IST
विज्ञापन
students injured in an accident in faizabad.

फैजाबाद के पूराकलंदर थाना क्षेत्र में भरतकुंड के निकट जीवपुर गांव के पास शनिवार रात करीब 7:30 बजे एक स्कूली बस एक ट्रक से टकरा गई। जिसमें 26 बच्चे घायल हो गए जबकि चालक की मौत हो गई। बस में 52 बच्चे सवार थे और सभी एक प्रतियोगिता में शामिल होकर लौट रहे थे। चालक की मौत अस्तपाल में हुई। वहीं, घायल बच्चों में सात की हालत गंभीर होन पर सीएचसी बीकापुर व शेष 19 को जिला अस्पताल में भेजा गया है। वहीं रात में बीकापुर में भर्ती बच्चों को भी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

students injured in an accident in faizabad.

बजरंग सरस्वती शिशु मंदिर बीकापुर के बच्चे सोहावल के मीरपुर में हो रही खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए किराए की बस से गए थे। वहां से लौटते समय थाना पूराकलंदर क्षेत्र में भरतकुंड के पास जीवपुर के निकट फैजाबाद की तरफ आ रहे एक ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। हादसे में बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार 52 बच्चों में से 26 बच्चे घायल हो गए।

students injured in an accident in faizabad.

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चों को उपचार के लिए सीएचसी बीकापुर व जिला अस्पताल भेजवाया। जहां करीब एक दर्जन बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
students injured in an accident in faizabad.
दुर्घटना - फोटो : amar ujala

बताया गया कि बस फैजाबाद शहर के मकबरा स्थित रहमान बस सर्विस से बुक कराई गई थी, जिसे चालक यूसुफ चला रहा था, हादसे में गंभीर रूप से घायल चालक को अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। रात करीब 9 बजे तक बीकापुर लाए गए घायल बच्चों को भी इलाज की समुचित व्यवस्था न होने के कारण जिला अस्पताल भेज दिया गया है। अस्पताल में अफरातफरी का माहौल रहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed