फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑनलाइन पढ़ाई कर युवा लिख रहे सफलता की नई इबारत, बोले- आर्थिक रूप से कमजोर स्टूडेंट्स के लिए उपयोगी

Tue, 07 Jan 2020 03:27 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 07 Jan 2020 03:27 PM IST
विज्ञापन
students are taking online help for their studies
अंकित और सत्येंद्र - फोटो : अमर उजाला

बदलते दौर में पढ़ाई का तरीका भी तेजी से बदल रहा है। क्लास रूम की पढ़ाई के साथ  ऑनलाइन कोचिंग का चलन भी तेजी से चल निकला है। विश्वविद्यालयों में भी मूक्स के जरिये ऑनलाइन पढ़ाई पर जोर दिया जा रहा है। युवा भी यू ट्यूब आदि माध्यमों से न सिर्फ कोर्स बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे और सफलता भी हासिल कर रहे हैं। अगर आप आर्थिक रूप से कमजोर हैं या आपके पास कोचिंग जाने का समय नहीं है तो ऐसे में ऑनलाइन पढ़ाई सबसे मुफीद माध्यम है। इन्हीं माध्यमों का इस्तेमाल कर आज युवा बगैर कोचिंग के सफलता के नए सौपान गढ़ रहे हैं। हमने ऐसे ही कुछ युवाओं से बात की जिन्होंने बगैर कोचिंग ऑनलाइन पढ़ाई से गेट क्वालीफाई किया और बेहतर कंटेंट प्राप्त कर क्लास में भी बेहतर स्थिति बनाई। पेश है ऐसे भावी इंजीनियरों से बातचीत के कुछ अंश...।

students are taking online help for their studies
तुषार सिंह - फोटो : अमर उजाला

तकनीकी रूप से भी बनाता है दक्ष
अगर आप तकनीकी रूप से दक्ष नहीं हैं और इससे जुड़ी पढ़ाई ऑनलाइन करते हैं तो आपको तकनीकी रूप से दक्ष बनाने का काम भी ऑनलाइन टीचिंग करती है। ऑनलाइन टीचिंग में आपको विशेषज्ञता वाली जानकारी मिलती है। इसके लिए यहां-वहां भटकना नहीं पड़ता है। ई-बुक्स आदि कई प्लेटफॉर्म हैं, जहां पर आपको अगर किसी विषय की दक्षता पाना है तो एक सामान्य शुल्क पर पूरी किताब तक उपलब्ध है। अधिकतर लेक्चर आदि जानकारियां तो पूरी तरह से नि:शुल्क हैं ही। पढ़ाई की यह विधा हर तरह से विद्यार्थियों के लिए उपयोगी है। - तुषार सिंह, एमटेक (मैनुफेक्चरिंग टेक्नोलॉजी एंड ऑटोमेशन)

students are taking online help for their studies
फारुखी रिजवान अहमद - फोटो : अमर उजाला

आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए उपयोगी
अगर कोई भी विद्यार्थी आर्थिक रूप से कमजोर है और वह कोचिंग नहीं जा सकता तो उसके लिए ऑनलाइन टीचिंग काफी सहयोगी है। यह कोचिंग का एक विकल्प बन चुका है। ऑनलाइन लेक्चर में समझाने के लिए बेहतर तकनीकी का प्रयोग किया जाता है। कई जगह पर एनीमेशन टूल के माध्यम से भी विद्यार्थियों को समझाया जाता है। मैंने बीटेक के बाद गेट की तैयारी के लिए फ्लूड मैकेनिक्स, थ्योरी ऑफ मशीन की तैयारी भी ऑनलाइन ही की। मेरा मानना है कि क्लास रूम की पढ़ाई को रिकॉर्ड करके इसे और इंटरैक्टिव बनाया जा सकता है।
- फारुखी रिजवान अहमद, एमटेक (मैन्युफेक्चरिंग टेक्नोलॉजी एंड ऑटोमेशन)

विज्ञापन
विज्ञापन
students are taking online help for their studies
अंकित श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला

यू-ट्यूब की तैयारी से गेट क्वालीफाई किया

मेरी शुरू से ऑनलाइन पढ़ाई में रुचि थी। इसका लाभ मुझे मिला और मैंने यू ट्यूब से तैयारी करके गेट क्वालीफाई किया। यू ट्यूब पर आईआईटी के शिक्षकों के लेक्चर थे, जिन्होंने तैयारी में काफी सहयोग किया। हमारे पास क्लास रूम टीचिंग के बाद कोचिंग के लिए समय नहीं बचता था। हम जब भी फ्री होते थे तो यू ट्यूब पर जाकर तैयारी करते थे। इसमें कई शिक्षक अपनी नोट्स भी साझा करते हैं, जिनकी डीप स्टडी करके भी गेट की तैयारी की जा सकती है। यह पूरी तरह से नि:शुल्क भी है, जिसका फायदा कोई भी विद्यार्थी ले सकता है। - अंकित श्रीवास्तव, एमटेक (मेकाट्रानिक्स)

विज्ञापन
students are taking online help for their studies
सत्येंद्र कुमार शुक्ला - फोटो : अमर उजाला

सर्टिफिकेट कोर्स करने की राह हुई आसान
आज पढ़ाई के क्षेत्र में तकनीकी काफी आगे निकल गई है। स्वयं, ई-बस्ता, ई-पाठशाला जैसे कई प्लेटफार्म हैं, जो किसी भी विद्यार्थी के लिए किसी खजाने से कम नहीं है। अब हम इनके माध्यम से न सिर्फ सर्टिफिकेट कोर्स कर सकते हैं बल्कि विदेश में डिग्री भी प्राप्त कर सकते हैं। बीटेक में मेरे दो पेपर काफी कठिन थे। मुझे एमआईटी मूक्स चैनल से काफी मदद मिली, जिसमें विदेशी शिक्षकों के लेक्चर थे। इनके माध्यम से मैंने अपनी तैयारी को बेहतर किया और अच्छे नंबरों से पास हुआ। - सत्येंद्र कुमार शुक्ला, एमटेक (मेकाट्रानिक्स)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed