फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छात्रों ने प्रिंसिपल को कमरे में बंद कर की हाथापाई,तस्वीरें...

Tue, 21 Jul 2015 12:11 PM IST
Updated Tue, 21 Jul 2015 12:11 PM IST
विज्ञापन

छात्रों ने प्रिंसिपल को कमरे में बंद कर की हाथापाई,तस्वीरें...

Student fight with college principal

नए सत्र में दाखिले पर रोक लगाने से नाराज छात्रों ने गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में सोमवार को जमकर बवाल किया। प्रशासनिक भवन के शीशे तोड़ डाले और कुर्सियां फेंक दीं। प्रिंसिपल आरएन सिंह यादव को कमरे में बंद करके हाथापाई की।


छात्रों ने प्रिंसिपल को कमरे में बंद कर की हाथापाई,तस्वीरें...

Student fight with college principal

बीच-बचाव करने पहुंचे कर्मचारियों से मारपीट की। कोचों ने पुलिसकर्मियों की मदद से किसी तरह प्रिंसिपल को बचाया। इसके बाद उन्हें सुरक्षित कॉलेज परिसर से बाहर निकाला गया। वहीं इस मामले में कोई आश्वासन न मिलने से उग्र छात्रों का प्रदर्शन देर शाम तक जारी रहा।

छात्रों ने प्रिंसिपल को कमरे में बंद कर की हाथापाई,तस्वीरें...

Student fight with college principal

स्पोर्ट्स कॉलेज के छात्रों का आरोप है कि यहां मेस में घटिया खाना परोसा जाता है। साथ ही चारों तरफ गंदगी फैली रहती है। बाथरूम में गंदगी और दुर्गंध से वहां दो मिनट तक खड़े रह पाना तक मुश्किल है। यही नहीं भीषण गर्मी के बावजूद पंखे तक उतरवा लिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों ने प्रिंसिपल को कमरे में बंद कर की हाथापाई,तस्वीरें...

Student fight with college principal

स्पोर्ट्स कॉलेज में अस्पताल का दरवाजा तक नहीं खुलता। डॉक्टर महीने में एक-दो बार चक्कर काटकर लौट जाते हैं। खिलाड़ी आवाज उठाते हैं तो उनको कॉलेज से निकाल दिए जाने की धमकी देकर शांत करा दिया जाता है।

विज्ञापन

छात्रों ने प्रिंसिपल को कमरे में बंद कर की हाथापाई,तस्वीरें...

Student fight with college principal

स्पोर्ट्स कॉलेज में पिछले वर्ष नौवीं,दसवीं और बारहवीं में कुल 515 बच्चों का दाखिला लिया गया था। इन बच्चों ने बाकायदा यहां पढ़ाई की और छात्रावास में रहकर विभिन्न खेलों की ट्रेनिंग ली। परीक्षा पास के करने के बाद ये छात्र गर्मियों की छुट्टी में घर गए हुए थे। इधर,4 जुलाई से नए सत्र की शुरुआत हुई तो सभी लौटकर कॉलेज पहुंचे। 265 बच्चों को तो नए सत्र के लिए दाखिला दे दिया गया लेकिन लगभग 70 से 80 छात्रों की फीस जमा करने पर रोक लगा दी गई। इसके बाद से ही यह छात्र प्रशासनिक भवन और प्रिंसिपल ऑफिस के चक्कर काट रहे थे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed