फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां ने ही क्रांतिकारी बिस्मिल से बचाई उनके गद्दार साथी की जान

Sat, 01 Sep 2018 03:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 01 Sep 2018 03:35 PM IST
विज्ञापन
story of ram prasad bismil
राम प्रसाद बिस्मिल - फोटो : डेमो

क्या कोई मॉं किसी ऐसे शख्स की जान बचा सकती है जो उसके बेटे की हत्या की कई बार कोशिश कर चुका हो। पर, विस्मिल की मॉं ने ऐसा ही किया। विस्मिल का  एक साथी गद्दार हो गया। वह प्रयाग में रहता था और कई बार विस्मिल को पकड़वाने की कोशिश कर चुका था।

story of ram prasad bismil
राम प्रसाद बिस्मिल - फोटो : डेमो
विस्मिल के एक साथी ने बदला लेने का प्रस्ताव रखा। तय हुआ कि बदला लेना ही चाहिए। उसने विस्मिल से भी साथ चलने को कहा। विस्मिल ने दो साथियों को और लिया। सभी चार लोग संगम पहुंचे। गंगा पार करके यमुना के तट पर विस्मिल संध्या उपासना के लिए एक ऊंचे स्थान पर बैठ गए।
story of ram prasad bismil
राम प्रसाद बिस्मिल - फोटो : डेमो
विस्मिल ने अपनी आत्मकथा में लिखा है, 'बदला लेने की तजबीज बताकर प्रयाग लेकर लाने वाले महाशय ने कहा, 'यमुना के किनारे बैठो। पर, मैने उनकी बात अनसुनी कर दी। जहां बैठा था वही बैठकर संध्या बंदन करने लगा। आंखें बंद कर लीं। तभी फायर की आवाज हुई और लगा कि कोई चीज हमारे कान को छूते हुए निकली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
story of ram prasad bismil
राम प्रसाद बिस्मिल - फोटो : डेमो
तुरंत रिवाल्वर निकाला और घूमकर देखा, वही महाशय गोली चला रहे थे जो बदला लेने का सुझाव देकर प्रयाग लाए थे । मैने रिवाल्वर निकाल ली तो वे भाग गया। मैंने कसम खाई कि जिसने गोली चलाई है उसे मार दूंगा। इस बात का माता जी को पता चल गया। उन्होंने कहा 'प्रतिज्ञा करो कि जिसने तुम्हारी जान लेने की कोशिश की उसको तुम मारोगे नहीं।

 
विज्ञापन
story of ram prasad bismil
राम प्रसाद बिस्मिल
 विस्मिल कहते हैं, 'मैने टालने की बड़ी कोशिश की। पर, मॉं ने अपनी सौगंध देकर मेरी प्रतिज्ञा भंग करा दी।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed