फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब पहुंचा कारगिल शहीद का शव, पूर्व कप्तान कपिल देव नहीं रोक पाए अपने आंसू

Fri, 27 Jul 2018 12:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 27 Jul 2018 12:34 PM IST
विज्ञापन
story of kargil shaheed major vivek gupta
मेजर विवेक गुप्ता
विजय दिवस यानी 26 जुलाई, 1999 का दिन भारतीय इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित है। इसी दिन कारगिल चोटी को भारतीय सेना के जांबाजों ने पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़कर मुक्त कराया था। ऑपरेशन विजय की 19वीं वर्षगांठ शुक्रवार को मनाई जाएगी। शहीद जवानों की शहादत को याद किया जाएगा। कारगिल युद्ध में अदम्य शौर्य और साहस का परिचय देने वाले ऐसे ही जांबाज को नमन करतीं ‘अमर उजाला’ की खास रिपोर्ट...
story of kargil shaheed major vivek gupta
मेजर विवेक गुप्ता
राष्ट्रीय राइफल्स रेजीमेंट मेजर विवेक गुप्ता भी कारगिल युद्ध में शहीद हुए। वह 1970 में देहरादून में जन्में थे। उनके पिता कर्नल बीआरएस गुप्ता फौज में थे। उन्होंने 11 जून, 1999 को तोलोलिंग चोटी पर हमलों के दौरान दुश्मनों के कई ठिकानों पर कब्जा कर लिया था। उन्हें मरणोपरांत महावीर चक्र से नवाजा गया।
story of kargil shaheed major vivek gupta
मेजर विवेक गुप्ता
ऐसे ही कारगिल युद्ध के नायक थे बिग्रेडियर देवेंद्र सिंह। उन्होंने कारगिल में सैन्य टुकड़ियों का नेतृत्व किया, पर रक्षा मंत्रालय ने उनकी उपलब्धियों को हाशिए पर ही रखा और इसी बीच वह रिटायर हो गए। शहीद से जुड़ा एक वाकया है कि 1999 में भारत-पाकिस्तान के बीच कारगिल युद्ध चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
story of kargil shaheed major vivek gupta
मेजर विवेक गुप्ता
उन्हीं दिनों क्रिकेट विश्वकप भी चल रहा था। नाजुक हालातों के बीच जब कारगिल शहीद मेजर विवेक गुप्ता का शव दिल्ली पहुंचा तो पूर्व कप्तान कपिल देव अपने आंसुओं को नहीं रोक पाए। 
विज्ञापन
story of kargil shaheed major vivek gupta
मेजर विवेक गुप्ता
उनसे रहा नहीं गया और उनको पाकिस्तान की इस हरकत पर ऐसा गुस्सा आया कि उन्होंने भारत सरकार से कहा कि बहुत हुआ अब बंद करो पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलना, नहीं चाहिए हमें पाकिस्तान से खेल की कमाई। मेजर का शव पहुंचने पर परिवार के लोग भी पहुंचे थे। इसी बीच उनकी पत्नी जयश्री सेना की ड्रेस में पहुंची और सैल्यूट किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed