{"_id":"5c2202e6bdec2256a770549e","slug":"story-of-atal-bihari-vajpayee","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अटल जी बोले, 'बनना तो लोहिया जैसा ही चाहता था पर सत्ता की बेड़ियां तोड़ना मेरे वश का नहीं था'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटल जी बोले, 'बनना तो लोहिया जैसा ही चाहता था पर सत्ता की बेड़ियां तोड़ना मेरे वश का नहीं था'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 25 Dec 2018 04:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अटल बिहारी बाजपेयी
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री पद से हट चुके थे। वे पूर्व प्रधानमंत्री के नाते आवंटित कृष्णा मेनन मार्ग स्थित आवास में जा चुके थे। उनके घुटनों की दिक्कत बढ़ गई थी। सभी को पता है कि लखनऊ में रहने के दौरान अटल जी डॉ. राममनोहर लोहिया से मिलने का कोई अवसर नहीं चूकते थे। उस समय दीपक मिश्र समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव थे।
2 of 5
अटलजी
- फोटो : डेमो
जनेश्वर मिश्र ने एक दिन उनसे कहा, ‘पत्रकार रहे हो। तो कुछ लिखो-पढ़ो। सिर्फ नारेबाजी और बैठकें ही राजनीति नहीं है।’ जनेश्वर जी के कहने पर उन्होंने ‘अनुशीलन’ नाम की पत्रिका निकालने की सोची। फैसला किया कि पहला अंक डॉ. लोहिया को समर्पित होगा। लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष रवि राय ने सलाह दी कि अटल जी के लेख बिना डॉ. लोहिया पर विशेषांक पूरा नहीं होगा।
3 of 5
अटलजी
- फोटो : डेमो
दीपक बताते हैं, ‘उत्साह में मैंने अटल जी को पत्र लिख दिया। उस पर फोन नंबर भी डाल दिया। एक दिन कार्यालय के फोन की घंटी बजी। फोन उठाया तो उधर से कहा गया, ‘पूर्व प्रधानमंत्री जी बात करेंगे। ’ खुशी से मेरे हाथ-पैर कांप रहे थे। जैसे-तैसे प्रणाम किया। उन्होंने कहा, ‘तुम्हारी उम्र क्या है? मैने तो तुम्हारा नाम नहीं सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अटल बिहारी वाजपेयी
’उनके पूछने पर मैने आयु बताई तो बोले, ‘ बधाई हो। लखनऊ से हो तो मेरी और बधाई। लखनऊ मेरी ‘यशोदा’ है। मेरे पैर साथ देते तो मैं आ जाता। पर, आप नौजवान हो। उड़कर आ जाओ।’
विज्ञापन
5 of 5
Atal Bihari Vajpayee
मेरी खुशी का तो जवाब नहीं था। रात में बस पकड़ी और सुबह दिल्ली पहुंच गया। अटल जी ने लगभग साढ़े तीन घंटा बात की। फिर बोले, ‘हाथ ठीक से साथ देते तो लिख भी देता। खुद लिख लेना। मेरा तरुण मन लोहिया जैसा ही बनना चाहता था। पर, सत्ता की बेड़ियां तोड़ना सिर्फ लोहिया के वश का ही था। मेरे वश का नहीं।’
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।