{"_id":"5afdd7e54f1c1be1408b6096","slug":"storm-in-gonda-and-balrampur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चक्रवाती तूफान से कराह उठा गोंडा-बलरामपुर, 150 ग्राम तक गिरे ओले देखकर सहमे लोग, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चक्रवाती तूफान से कराह उठा गोंडा-बलरामपुर, 150 ग्राम तक गिरे ओले देखकर सहमे लोग, तस्वीरें
Fri, 18 May 2018 12:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
Updated Fri, 18 May 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
चक्रवाती तूफान
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गोंडा का छपिया व बभनजोत में करीब 15 किमी का इलाका बृहस्पतिवार को चक्रवाती तूफान से कराह उठा। चक्रवात की जद में आए सैकड़ों पेड़ धराशायी हो गए। चक्रवात के बाद इलाके में जमकर बारिश हुई और ओलों ने फसलों पर खूब कहर बरपाया। तूफान के कारण बगदर व छपिया फीडर की बिजली पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है और 60 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। इससे डेढ़ लाख की आबादी के लोग अंधेरे में रहने का मजबूर हैं।
वहीं, बलरामपुर में बृहस्पतिवार की सुबह लगभग चार बजे मूसलाधार बारिश के साथ जमकर ओले गिरे। सौ से डेढ़ सौ ग्राम तक के ओले देखकर लोग भयभीत हो गए।
सुबह अचानक बादलों की गड़गड़ाहट के बीच मूसलाधार बारिश होने लगी। बारिश शुरू होते ही बड़े-बड़े ओले भी गिरने लगे। करीब 15 मिनट तक ओले गिरने का सिलसिला चलता रहा। बड़े-बड़े ओले गिरने के कारण घरो में सो रहे लोग जग गए। घरों के आंगन में सौ से डेढ़ सौ ग्राम तक के ओले देखकर लोग भयभीत हो गए।
2 of 6
चक्रवाती तूफान
- फोटो : amar ujala
जनपद के छपिया एवं बभनजोत इलाके के दो दर्जन से अधिक गांवों के लोग गुरुवार की भोर नींद की आगोश में थे। हालांकि गांवों के कुछ लोग नींद से जाग भी चुके थे। भोर में अचानक आए चक्रवाती तूफान ने दोनों ब्लॉकों के 15 किलोमीटर तक के इलाके को तहस-नहस कर दिया। तूफान के कारण कई गांवों में पेड़ गिरकर धराशायी हो गए। छपिया थाने के समीप मसकनवां-बभनान मार्ग पर पेड़ और विद्युत पोल टूटकर गिरने से मसकनवां उपकेन्द्र एवं बगदर फीडर की की बिजली आपूर्ति ध्वस्त हो गई। तूफान के कारण 60 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। जिससे डेढ़ की आबादी के लोग अंधेरे में हैं।
3 of 6
चक्रवाती तूफान
- फोटो : amar ujala
तूफान के दौरान तेज बारिश के साथ पड़े ओलों ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया। किसानों की खेत में लगी गन्ने की फसल के साथ ही सब्जियां लौकी, करैला, खीरा, टमाटर, परवल, सहित कई अन्य फसलों को भारी नुकसान हुआ है। पानी और ओले से फसलों की हुई बर्बादी देख कर किसान टूट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
चक्रवाती तूफान
- फोटो : amar ujala
मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में तूफान की चेतावनी दी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।